बी.बी.एल. बुटेल की केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री से भेंट
5 दरिया न्यूज
नई दिल्ली 10-Jul-2013
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष बी.बी.एल. बुटेल ने नई दिल्ली में केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री जय राम रमेश से भेंट कर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में दो पुलों के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत आग्रह किया।उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि कांगड़ा जिले में पढ़ियारखर से सरसवां सम्पर्क मार्ग पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 30 मीटर लम्बे स्पेन पुल के निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध करवाई जाए।श्री बुटेल ने जिले के अवेरी गांव से लछंू के सम्पर्क मार्ग पर पून खड्ड पर 30 मीटर लम्बे स्पेन पुल के निर्माण के लिए धनराशि प्रदान करने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि दोनों पुलों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट केन्द्रीय मंत्रालय को प्रेषित की गई है। उन्होंने इनके लिए शीघ्र स्वीकृति तथा धनराशि उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया।