5 Dariya News

प्रदेश के असली मालिक यहां रहने वाली जनता है : कै.अभिमन्यू

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ 31-Oct-2014

हरियाणा के वित्त मन्त्री कै.अभिमन्यू ने कहा है कि प्रदेश के असली मालिक यहां रहने वाली जनता है। वे तो केवल जनता के प्रतिनिधि होने के नाते उनके हितों के संरक्षक हैं।कै.अभिमन्यू आज यहां विभिन्न विभागों की बैठकें लेने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो विभाग उन्हें आबंटित किए गए हैं, उन विभागों में पारदर्शिता लाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए हरियाणा विधानसभा सत्र के बाद वे सभी विभागों को लेकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि विभागों में पारदर्शिता लाने के लिए उनकी कार्य प्रणाली को ऑनलाइन किया जाएगा। उनकी कोशिश रहेगी कि अगले वर्ष से आबकारी विभाग की निविदा प्रक्रिया ऑनलाइन की जाए।प्रदेश पर कर्ज के बोझ के सन्दर्भ में पूछे गए एक सवाल पर कै.अभिमन्यू ने कहा कि यह बात सही है कि प्रदेश कर्ज के बोझ तले दबा है और हालात काफी चिन्ताजनक है। लेकिन निर्माण क्षेत्र में सुधार व औद्योगिक विकास दर को बढाकर कर्ज को कम किया जा सकता है। अभी तक औद्योगिक विकास दर में बढौतरी न होना राजस्व की कमी का प्रमुख कारण है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता से किये गए सभी वायदों को पूरा करेगी।