प्रणब मुखर्जी ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि
5 दरिया न्यूज
नई दिल्ली 31-Oct-2014
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 139वीं जयंती पर शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में सरदार पटेल के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन के अग्रप्रांगण में एकता दौड़ 'रन फॉर यूनिटी' को हरी झंडी दिखाई।इस दौड़ में राष्ट्रपति भवन में रहने वाले 2000 लोगों और कर्मचारियों, मुखर्जी के अंगरक्षकों, सैनिकों, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और दिल्ली पुलिस के जवानों ने हिस्सा लिया।पटेल का जन्म 31 अक्टूबर, 1875 को हुआ था।