5 Dariya News

जनहित की नीतियां अपनाएगी सरकार

मंत्री कविता जैन ने कहा कि पूर्व सरकार ने प्रदेश को किया खोखला

5 दरिया न्यूज (प्रवीण कौशिक)

घरौंडा 29-Oct-2014

प्रदेश की मंत्री कविता जैन ने कहा कि नौकरियों में साक्षात्कार प्रणाली को समाप्त करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि पूरी पारदर्शिता लाई जा सके। बेरोजगार युवकों को मेरिट लिस्ट के आधार पर नौकरियां दी जा सकें। मंगलवार को चंडीगढ़ से सोनीपत जाते समय कविता जैन हलका विधायक हरविंद्र कल्याण के निवास स्थान पर रुकी थी। जहां हरविंद्र कल्याण व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। 1पत्रकारों से बातचीत में कविता जैन ने कहा कि पिछले दस सालों में प्रदेश सरकार ने राज्य का खजाना दोनों हाथों से लुटा दिया है। जिससे आज प्रदेश सरकार पर करीब साढ़े 81 हजार करोड़ रुपये का कर्ज हैए जोकि मौजूदा सरकार के लिए बड़ी चुनौती है। इस कर्ज को उतारने के लिए सरकार कोई ना कोई आय का स्त्रोत शीघ्र ढूंढ लेगी। इस कर्ज को उतारने के लिए प्रदेश सरकार शीघ्र ही केंद्र सरकार से सहायता की मांग करेगी। मौजूदा सरकार सबसे पहले अपने चुनावी घोषणा पत्र पर अमल लाएगी।1 पूरे प्रदेश में समान विकास व समान रोजगार देने का प्रयास करेगी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री की पंजाब की तर्ज पर 1 नवंबर को कर्मचारियों को वेतन देने के सवाल पर कहा कि अभी सरकार के पास कोई बजट नहीं। पांच साल के अंतराल में सरकार इस मांग को पूरा करने का प्रयास करेगी।

उन्होंने धान पर लगे चार प्रतिशत टैक्स पर बोलते हुए कहा कि सरकार एक या दो दिन में धान पर लगे टैक्स को हटाएगी या फिर टैक्स को कम करेगी। ताकि किसानों को राहत मिल सके। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हु्ड्डा के कार्यांे व भर्तियों पर रोक लगाने के मामले में बोलते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री की सभी कार्यों की समीक्षा की जाएगी। उसके बाद जनता के हितों में फैसले लिए जाएंगे। नौकरियों के मामले में पूरी पारदर्शिता लाने के लिए साक्षात्कार प्रणाली को समाप्त करने का प्रयास किया जाएगा। क्योंकि साक्षात्कार प्रणाली से कहीं ना कहीं सरकार को आरोप लगने की आशंका लगी रहती है। पिछली सरकारों पर इस प्रकार के आरोप लगे हैं। 1मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी भर्तियों पर रोक लगाकर समीक्षा करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने के लिए पूरे प्रयास किया जाएंगे। बीजेपी पहले भी जन जागरण अभियान चलाती रही है और अब इन जन जागरण अभियानों में ओर अधिक तेजी लाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।