उपायुक्त ने फलउत्पाद संघ और ट्रक युनियन की बैठक की अध्यक्षता की
15 मील के समीप अस्थायी मण्डी की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी
5 दरिया न्यूज
कुल्लू 05-Jul-2013
जिला में सेब की वंपर फसल होने के कारण 15मील के समीप अस्थायी मण्डी की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उपायुक्त राकेश कंवर ने आज बचत भवन में आयोजित फलउत्पादक संघ, ट्रक युनियन तथा सम्बन्धित विभागों के अधिरियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुये यह जानकारी दी। उन्होने कहा कि बागवानी जिला में आर्थिकी का मुख्य साधन है अतः बागवानों की समस्याओं के समाधान तथा उनकी सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा अथक प्रयास किये जाएंगे। उपायुक्त ने कहा कि बरसात के मौसम के चलते सम्पर्क मार्गें की मुरम्मत सुनिश्चित की जाएगी तथा दूर-दराज के गा्रमीण क्षेत्रों से उत्पाद मण्डियों तक लाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होने बैठक में उपस्थित फल उत्पादक संघ के पदाधिकारियों से ऐसे सम्पर्क मार्गों के बारे में सूचना देने को कहा जहॉं मुरम्मत की जानी आवश्यक है।उन्होने कहा कि आवश्यकतानुसार मण्डियों के समीप पार्किग की सुविधा की संभावनाए तलाशी जाएंगी ताकि इस दौरान फलउत्पादकों, व्यापारियों तथा आम जनता को किसी प्रकार की सुविधा न हो।
उन्होने फल उत्पादक संघ से सब्जि मण्डियों के आसपास के सफाई व्यवस्था बनाये रखने के लिए फलउत्पादकों को जागरूक करने को तथा विपणन समिति को उचित कदम उठाने को कहा। उन्होने बताया कि बंदरोल सब्जि मण्डी परिसर में 7शौचालय तथा 3 स्नानघर बनाये जाएंगे तथा बंदरोल सब्जि मण्डी के समीप वर्मी कम्पोस्ट पिट भी बनाया जाएगा । राकेश कंवर ने कहा कि सेब की वंपर फसल को देखते हुए जिला में पर्याप्त कलैक्शन सेंटर उपलब्ध करवाये जाएंगे तथा ये केन्द्र लोअर वैली में 15जुलाई तक और अप्पर वैली में 25जुलाई से आरम्भ हो जाएंगे।उन्होने उत्पादकों से कहा कि वे स्थानीय मण्डियों की सुविधा का भी फायदा उठाये। उन्होने फलउत्पादक संघ, ट्रक युनियन, सम्बन्धित विभागों को आपसी सहयोग व तालमेल बनाकर कार्य करने को कहा। बैठक में, सहायक आयुक्त, उपमण्डलाधिकारी कुल्लू, बंजार तथा आनी, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक भी उपस्थित थे।