5 Dariya News

कांग्रेस ने मलूका को तुरंत बर्खासत करने की मांग की

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ 05-Jul-2013

प्रदेश कांग्रेस के महासचिव फतेह जंग बाजवा, प्लानिंग बोर्ड के पूर्व चेयरमैन आर.आर. भारद्वाज ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की है। जिसको सर्व शिक्षा अभियान घोटाले में केन्द्रीय टीम की जांच के दौरान दोषी पाया गया है। हर किसी को पता है कि अलग-अलग कमेटियों की नियुक्ति सीधे तौर पर मलूका ने की व अपने चहेतों को तैनात किया। कांग्रेस के शिष्टमंडल ने प्रताप सिंह बावजा के नेतृत्व में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री से मिलकर मामले की जांच करने की मांग की थी, जो पंजाब के विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ है। मुख्यमंत्री को मलूका के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।