राष्ट्रपति ने अनगरिका धर्मापाला पर स्मारक डाक टिकट जारी किया
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज राष्ट्रपति भवन में अनगरिका धर्मापाला पर स्मारक डाक टिकट जारी किया।
5 दरिया न्यूज
नई दिल्ली 25-Oct-2014
इस अवसर पर प्रणब मुखर्जी ने कहा कि अनगरिका धर्मापाला पर स्मारक डाक टिकट जारी होने से भारत और श्रीलंका के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने में योगदान मिलेगा तथा दोनों देशों को और निकट आने का मौका मिलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों देशों के बीच संबंध दोनों देशों की जनता के परस्पर लाभ के लिए आने वर्षों में भी मजबूत होते रहेंगे। राष्ट्रपति ने कहा कि बौद्ध धर्म के धर्मदूतों में से एक पर यह डाक टिकट जारी होने से शांति, स्थिरता और मैत्रीपूर्ण संबंधों का युग सुनिश्चित करने तथा जनता के तीव्र सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए अनुकूल माहौल बनाने के लिए अथक एवं मिलकर काम करने की याद दिलाता है। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर अनगरिका धर्मापाला को श्रद्धासुमन अर्पित किए और डाक विभाग को स्मारक डाक टिकट लाने के लिए धन्यवाद दिया।