प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनगर पहुंचे
5 दरिया न्यूज
श्रीनगर 23-Oct-2014
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू एवं कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों से मिलने गुरुवार दोपहर यहां पहुंचे। एक विशेष विमान से मोदी 2.10 बजे श्रीनगर हवाई अड्डा पहुंचे।राज्यपाल एन.एन.वोहरा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला तथा वरिष्ठ मंत्रियों ने प्रधानमंत्री की अगवानी की।राज भवन में बाढ़ प्रभावित परिवारों के सदस्य, कारोबारी तथा नागरिक समाज के लोग मोदी से मुलाकात करेंगे।इस दौरान वह सत्तारूढ़ नेशनल कांफ्रेंस, विपक्षी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी तथा अन्य पार्टियों के राजनीतिज्ञों से मिलेंगे।मोदी बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित राजबाग इलाके का दौरा भी कर सकते हैं।मोदी एक राहत शिविर का भी दौरा करेंगे, जहां बाढ़ प्रभावित परिवारों के लोग रह रहे हैं।प्रधानमंत्री राज्य तथा केंद्रीय एजेंसियों द्वारा चलाए जा रहे राहत तथा पुनर्वास कार्यो की भी समीक्षा करेंगे। मोदी ने जम्मू एवं कश्मीर के सियाचिन ग्लेशियर में तैनात जवानों से मुलाकात के साथ दिवाली की शुरुआत की।