5 Dariya News

सरकारी सम्पत्ति को नुक्सान पहुंचाने पर तीन के खिलाफ केस दर्ज

5 दरिया न्यूज (राधेश्याम)

जीरकपुर 30-Jun-2013

स्थानिय पुलिस ने वार्ड न. 3 के पार्षद अजायब सिंह की शिकायत पर शक्ति एंक्लेव कालोनी के तीन व्यक्तियों के खिलाफ सरकारी सम्पत्ति का नुक्सान करने,उससे लडाई झगडा करने व धमकियां देने के आरोप मे मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत मे पार्षद अजायब सिंह ने बताया कि शक्ति एंक्लेव कालोनी मे कुछ दिन पहले ही टाईलें लगाई गई हैं। उसने बताया कि बलजीत सिंह,संजीव कुमार व शिव राम कालोनी की टाईलें उतारकर पाईप डाल रहे थे जिस कारण सरकारी सम्पत्ति का नुक्सान हो रहा था। अजायब सिंह ने बताया कि जब उसे इस बारे सूचना मिली तो वा मौके पर पहुंच गया तो कथित आरोपी उससे मारपीट करने लग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।