5 Dariya News

हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा का हो रहा है चहुंमुखी विकास : ओम प्रकाश जैन

5 दरिया न्यूज (अरविन्द)

पानीपत 17-Jun-2013

हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं विधायक ओम प्रकाश जैन ने आज गांव रिसालू में 30 लाख रूपये की लागत से बनने वाली 500 मीटर लम्बी गांव की फिरनी का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। श्री जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा में चहुंमुखी विकास विकास हो रहा है। पानीपत ग्रामीण विधानसभा के प्रत्येक गांव में करोड़ों रूपये की लागत से विकास कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव में फिरनी पर सोलर लाईट भी लगवाई जायेगी व आगे भी गांव में अन्य विकास कार्य जारी रहेंगे। श्री जै ने कहा कि मुख्यमंत्री चौ.भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जो कहते हैं वो करते हैं। उन्होंने विकास के नाम पर हरियाणा में कांगे्रस की सरकार बनायी थी और अब तक प्रदेश में विकास के ऐसे आयाम स्थापित कर दिये हैं कि हरियाणा अन्यों प्रदेशों से कहीं आगे निकल गया है और आने वाले समय में विकास के मामले में हरियाणा देश का नम्बर वन प्रदेश होगा। श्री जैन ने कहा की मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की जन हितैषी नीतियों की वजह से आज प्रदेश के हर व्यक्ति की आय अन्य प्रदेश की तुलना में काफी अधिक है और प्रदेश का हर व्यक्ति खुशहाल है। विधायक श्री जैन का गांव के सरपंच सुरेन्द्र मलिक, आजाद सिंह मलिक, जगदीश शर्मा, शिव कुमार शर्मा, रोहतास, बलिन्द्र मलिक, पवन कुमार, रमेश मलिक, विपिन, दयान्नद, धीरा, बीरा, भीमसिंह व प्रकाश आदि ने फूल मालाओं से स्वागत किया।