5 Dariya News

अब घरौंडा का विकास होने से कोई नही रोक सकता : हरविन्द्र कल्याण

घरौंडा ने किया अपने नये विधायक का भारी स्वागत

5 दरिया न्यूज ( प्रवीण कौशिक)

घरौंडा 19-Oct-2014

जैसे ही जीत का सेहरा बांध कर भाजपा के हरविन्द्र कल्याण यहां पहुंचे, भारी संख्या मे लोगों ने कल्याण का स्वागत किया। भाजपा कि कल्याण ने इनेलो के नरेन्द्र सांगवान को 17883 मतों से शिक्सत दी। कल्याण को 55247 मत मिले जबकी सांगवान का 37364 मत प्राप्त हुए। तीसरे नम्बर पर काग्रेंस के वीरेन्द्र राठौर को 36896,बसपा के सोहन लाल को 19171,हजकां के जयसिह राणा को 3229 मतों से ही संतोष करना पडा। भाजपा कार्यालय मे जैसे ही कल्याण के जीत की सुचना पहुंची। लोगों की खुशी का ठिकाना नही रहा। लोगों ने लड्डू बांट कर खुशी मनाई। कल्याण ने इसे घरौंडा की जनता की जीत बताया। उन्होने कहा कि अब घरौंडा का विकास होने से कोई नही रोक सकता। लोगों ने कल्याण को घरौंडा के मोदी की संज्ञा तक दे डाली। इस मौके पर सु़दर्शन जुनेजा,मोहिन्द्रा चौहान,गुलशन जुनेजा,डा० संधू,रेखा राणा,रोहित सहित हजारों की संख्या मे लोग मौजूद रहे।