5 Dariya News

भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने हार को स्वीकारा

5 दरिया न्यूज

चण्डीगढ़ 19-Oct-2014

हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने आज कहा कि विधानसभा आम चुनाव में लोगों के जनादेश को वे स्वीकार करते हैं, क्योंकि प्रजातंत्र में जनता का  फैसला सर्वापरि होता है और कहा कि चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में आए नतीजों की वे स्वयं जिम्मेवारी भी लेते हैं। हुड्डा आज राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की अध्यक्षता करने उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने लगभग 10 वर्षों तक प्रदेश की सेवा करने का अवसर प्रदान करने के लिए कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी व राज्य लोगों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों की अवधि में हुए विकास कार्यों को स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में लोगों ने जनादेश से भाजपा की सरकार बनावाई और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए 11 बार रैलियां की और उनकी पार्टी को जनादेश दिया है। 

हुड्डा ने राज्य में आने वाली नई सरकार को भी शुभकामनाएं दी और आशा व्यक्त की कि आने वाले दिनों में प्रदेश के विकास की रफ्तार को धीमी नहीं होने देंगे।उन्होंने कहा कि राज्य के हित में नई सरकार के निर्णयों का वे स्वागत करेंगे और अपना पूरा सहयोग देंगे। उन्होंने पिछले 10 वर्षों के दौरान सरकार को पूरा सहयोग देने के लिए अधिकारियों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने पूर्ण निष्ठïा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि कैबिटने द्वारा लिए गये निर्णय का वे पूर्ण रूप से लागू करें और नई सरकार को अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी राजनैतिक द्वेष की भावना से कार्य नहीं किया।मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री एस एस ढिल्लों ने कहा कि  मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य के विकास के लिए अधिकारियों द्वारा किए गये टीम वर्क के कार्यों की सहराना की। पुलिस महानिदेशक श्री एस एन वशिष्टï ने भी मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।