5 Dariya News

हरियाणा : देश की सबसे अमीर महिला चुनाव हारी

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ 19-Oct-2014

देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल हरियाणा के हिसार विधानसभा सीट से चुनाव हार गई हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। 2005 तथा 2009 में हिसार सीट से वह विधायक रही थीं और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में वह मंत्री भी थीं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कमल गुप्ता से 13,646 मतों से वह चुनाव में पराजित हो गईं।अरबपति उद्योगपति व राजनीतिज्ञ नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल मतगणना के दौरान लगातार पिछड़ती गईं। हिसार सीट से वह कांग्रेस की उम्मीदवार थीं।वह स्टील, बिजली तथा खनन क्षेत्र में अग्रणी ओ.पी.जिंदल समूह की अध्यक्ष हैं। फोर्ब्स पत्रिका द्वारा 2008 में उन्हें देश की सबसे अमीर महिला बताया गया था और अपनी इस स्थिति को उन्होंने पत्रिका के अक्टूबर अंक में भी बरकरार रखा। भारत के सबसे अमीर परिवारों की सूची में, 395 अरब रुपये की संपत्ति के साथ वह 12वें स्थान पर हैं।