5 Dariya News

बांग्लादेश के साथ संबंध अत्यंत महत्वपूर्ण : प्रणब मुखर्जी

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली 18-Oct-2014

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को कहा कि भारत का बांग्लादेश के साथ संबंध अत्यंत महत्वपूर्ण है। राष्ट्रपति भवन में बांग्लादेश के युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए प्रणब ने कहा, "बांग्लादेश एक करीबी पड़ोसी है, जिसके साथ भारत की कई चीजें जुड़ी हुई हैं। दोनों देश न सिर्फ सीमा बल्कि इतिहास भी साझा करते हैं।"एक आधिकारिक बयान के अनुसार राष्ट्रपति ने कहा, "भारत का बांग्लादेश के साथ अत्यंत महत्वपूर्ण संबंध है।"राष्ट्रपति ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से भारत-बांग्लादेश संबंध को मजबूत व स्थायी बनाने की दिशा में काम करने की अपील की। राष्ट्रपति ने कहा, "भारत बांग्लादेश की जनता के कल्याण, प्रगति, उत्थान और आगे बढ़ने में हमेशा मदद करेगा।"ढाका में भारतीय उच्चायुक्त ने युवा मामलों व खेल मंत्रालय और बांग्लादेश सरकार के सहयोग से भारत में बांग्लादेशी युवाओं के प्रतिनिधिमंडल का तीसरा दौरा आयोजित किया है।