5 Dariya News

प्रदेश सरकार के उपर 68000 करोड़¸ का कर्जा है- विरेंद्र कौशिक

कांग्रेस और इनेलो एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं

5 दरिया न्यूज (प्रशांत प्रवीण कौशिक)

घरौण्डा 15-Jun-2013

कांग्रेस और इनेलो एक ही थैली के चट्टेबट्टे हैं। इन दोनों पार्टीं के नेताओं ने युवाओं के रोजगार हड़पने और उनका शोषण करने का काम किया है। सरकारी नौकरियों में इनके शासन काल में सर्वांधिक घपले हुए हैं। बेरोजगारी के मुद्दे पर हरियाणा जनहित कांग्रेस एक जुलाई से बड़े आंदोलन की घोषणा करेगी। युवा हजकां के प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने आज स्थानीय राजीव पैलेस करनाल में युवा सम्मेलन को संबोधित किया। यहां पहुंचने पर युवा कार्यकर्ताओं ने विरेंद्र कौशिक का जोरदार स्वागत किया। विरेंद्र कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री की नीतियों के खिलाफ युवा जनाक्रोश दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी की समस्या प्रदेश में सबसे भयंकर स्थिति में पहुंच चुकी है, लेकिन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सोनिया गांधी व राहुल गांधी को खुश करने में लगे हुए हैं। उनका ध्यान प्रदेश की समस्याओं की ओर नहीं है। बेरोजगारी के लिए उनके पास कोई नीति नहीं है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के उपर 68000 करोड़¸ का कर्जा है जिसके कारण वह कर्मचारियों की तनख्वाह भी समय पर नहीं दे पा रही। प्रदेश के सभी विभागों में 50 प्रतिशत नौकरियां खाली पड़ी हैं, लेकिन मु यमंत्री का ध्यान इस ओर न होकर सिर्फ घोषणाओं पर है, जिसके लिए उनके पास बजट नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय हजकां-भाजपा गठबंधन का है। प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री चौधरी कुलदीप बिश्रोई होंगे। गठबंधन की सरकार आने पर एक परिवार एक रोजगार की नीति फिर से आरंभ की जाएगी। जिला अध्यक्ष पवन शाहपुर, पूर्व विधायक राकेश कांबोज व नफे सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री केवल घोषणाएं कर रहे हैं। झूठी घोषणाएं कर प्रदेश की जनता को गुमराह किया जा रहा है। महंगाई पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रहा है। भ‎्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है।

 उन्होंने बताया कि हजकां भाजपा गठजोड मजबूत है। इसी से डरकर इनेलो और कांग्रेस तरह-तरह की अफवाहें फैला रही है। जहां चौटाला के शासनकाल में रोजगार नरवाना और सिरसा तक सीमित था वहीं अब रोजगार का मतलब रोहतक रह गया है। प्रदेश के 1.27 लाख युवा डीसी रेट पर लगाए गए हैं। यह युवाओं का शोषण है। हुड्डा सरकार और अब कांग्रेस से बगावत का नाटक कर रहे सांसद विकास की बात केवल दिखाने के लिए कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पवन शाहपुर, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष तेजपाल गर्ग, पूर्व विधायक राकेश काम्बोज, नफे सिंह, राजेश लाठर, राकेश खोखर, पवन शेखपुरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।