5 Dariya News

जमालपुर दोहरा हत्याकांड में पीड़ित के परिवार को सुरक्षा देने के एस सी आयोग के निर्देश

5 दरिया न्यूज (अजय पाहवा)

लुधियाना 15-Oct-2014

जमालपुर की आहलूवालिया कॉलोनी में फर्जी एनकाउंटर के मामले में आज राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार वेरका के समक्ष लुधियाना पुलिस के डी एस पी लखबीर सिंह पेश हुए और उन्होंने बताया कि इस केस में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए गया है। शिकायतकर्ता मृतक लड़कों के पिता सतपाल सिंह ने आयोग के समक्ष गुहार लगाई कि उनकी जान को खतरा है। इस पर डी एस पी ने कहा कि शिकायतकर्ता और उसके परिवार की सुरक्षा को यकीनी बनाया जायेगा। डॉक्टर वेरका ने कहा कि पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया करवा दी जाये। पीड़ित सतनाम सिंह ने गुहार लगाई कि अभी तक पी ओ ए एक्ट के अधीन मिलने वाला मुआवजा राशि उनको नहीं मिली है जिसपर डॉक्टर वेरका ने जिला सोशल वेलफेयर अधिकारी लुधियाना को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द सारी कानूनी प्रक्रिया पूरी करके पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि मुहैया करवाई जाये।