हरियाणा में आधे से अधिक मतदाताओं ने डाला वोट
5 दरिया न्यूज
चंडीगढ़ 15-Oct-2014
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को हो रहे मतदान में राज्य के आधे से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। यह जानकारी चुनाव अधिकारियों ने दी है। अधिकारियों ने कहा कि राज्य के 1.63 करोड़ मतदाताओं में से 56 फीसदी ने अपराह्न् 3.30 बजे तक मतदान कर लिया था। इस दौरान कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद, सिरसा और यमुनानगर जिले 61 से 68 फीसदी मतदान के साथ आगे चल रहे हैं।