5 Dariya News

युवा लगाएंगे कांग्रेस की नीतियों पर मुहर : दीपेंद्र सिंह हुड्डा

कहा-दस वर्षों में एजुकेशन के क्षेत्र में हरियाणा ने हासिल किया बड़ा मुकाम

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ 14-Oct-2014

कांगे्रस के स्टार प्रचारक एवं रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश का युवा मतदाता एक बार फिर कांग्रेस पार्टी का साथ देगा। उन्होंने कहा कि युवा वोटरों की चुनाव में अहम भूमिका है और प्रदेश की मौजूदा कांग्रेस सरकार ने दस वर्षों में युवाओं के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं। मुख्य रूप से युवाओं के लिए प्रदेश में स्थापित किए गए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के एजुकेशनल इंस्टीट्यूट युवाओं को आगे वाले समय में बड़ा फायदा पहुंचाने वाले हैं।चुनाव प्रचार बंद होने और मतदान से एक दिन पहले सोमवार देर शाम जारी बयान में सांसद दीपेंद सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने जब दस वर्ष पहले हरियाणा की सत्ता संभाली थी तो प्रदेश प्रति व्यक्ति आय के मामले में देश में चौदहवें नंबर पर था। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों की मेहनत एवं युवाओं के जज्बे से कांगे्रस सरकार हरियाणा को प्रति व्यक्ति आय में बड़े राज्यों में पहले नंबर पर लाने में सफल रही है। इसी तरहे पिछले दस वर्षों में योजनागत बजट में कई गुणा बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2005 में सरकार का वाॢषक बजट 2342 करोड़ रुपये था, जो वर्ष 2014-15 में बढक़र 32 हजार 731 करोड़ रुपये हो गया।

उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में पंूजी निवेश के मामले में भी प्रदेश ने नई बुलंदियों को छूआ है। पूर्ववर्ती सरकार के समय प्रदेश में 14 हजार 855 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश राज्य में हुआ और इन दस वर्षों में यह बढक़र 64 हजार करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा एक लाख करोड़ रुपये का पूंजी निवेश पाइप लाइन में है।युवा मतदाताओं के नाम जारी संदेश में दीपेंद हुड्डा ने कहा कि आज शिक्षा के मामले में हरियाणा कई बड़े राज्यों से आगे है। कांग्रेस सरकार ने हरियाणा को शिक्षा के हब के रूप में विकसित किया है। उन्होंने कहा कि देश का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुडग़ांव के बिनोला में स्थापित किया गयाहै। इसी तरह से उत्तरी हरियाणा का पहला महिला विश्वविद्यालय सोनीपत जिला के खानपुर कलां में भगत फूल सिंह के नाम पर स्थापित किया गया है।

युवाओं को विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी की शिक्षा के लिए नये संस्थान खोल गए हैं। दीपेंद्र ने कहा कि स्वास्थ्य विज्ञान, पशु चिकित्सा, तकनीकी शिक्षा सहित कई नये मेडिकल कॉलेज प्रदेश में खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि एम्स की स्थापना हरियाणा में हुई है और देश का पहला बड़ा राष्ट्रीय कैंसर संस्थान भी हरियाणा में खोला गया है। आईआईटी, दिल्ली के दो कैम्पस हरियाणा में स्थापित किए गए हैं। यही नहीं, आईआईएम की स्थापना हरियाणा में की गई है।सांसद ने कहा कि देश का दूसरा राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान कुरुक्षेत्र के उमरी में स्थापित किया गया है और केंद्रीय प्लास्टिक इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, आईआईआईटी एवं निफ्ट की स्थापना प्रदेश में हुई है। राष्ट्रीय फैशन डिजाइनिंग इंस्टीट्यूट की स्थापना कुरुक्षेत्र में की गई है।