5 Dariya News

हुड्डा की लोकप्रियता का ग्राफ बढ़ा

भूपेन्द्र सिंह हुड्डा 53.3 फीसदी, चौटाला 16 फीसदी, राव इन्द्रजीत 12.6 फीसदी, 6.4 फीसदी कुलदीप बिश्रोई, 6 फीसदी कै. अभिमन्यु बने लोगों की पंसद

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ 14-Oct-2014

एक निजी चैनल फोकस के सर्वे ने मुख्यमंत्री के रूप में भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को जनता की पहली पंसद बताया था। सर्वे में उन्हें 53.3 फीसदी लोगों ने पहले पायदान पर रखा जबकि इनैलो के ओम प्रकाश चौटाला को 16 फीसदी के साथ दूसरे भाजपा के राव इन्द्रजीत को 12.6 फीसदी के साथ तीसरे, हजकां के कुलदीप बिश्रोई को 6.4 फीसदी के साथ चौथे और 6 फीसदी के साथ कै. अभिमन्यु को पांचवे पंसदीदा उम्मीदवार के तौर पर स्थान दिया है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्तर के एक चैनल एबीपी ने अपने सर्वे में भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को प्रदेश की जनता के 29 फीसदी समर्थन के साथ मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में उन्हें पहले पायदन पर रखा था।4 माह पहले प्रदेश में हुए लोकसभा चुनाव में मुद्दे गौण रहे थे, व्यक्तिवाद उस पर हावी था। नरेन्द्र मोदी पार्टी की बजाय जननेता बनकर उभरे थे। उन्हें प्रधानमंत्री के तौर पर 50 फीसदी के तौर पंसदीदा उम्मीदवार घोषित किया था। परिणाम यह हुआ कि वह देश के प्रधानमंत्री बने। उसी तर्ज पर यदि व्यक्ति की छवि हरियाणा विधानसभा में सर्वोपरि रही तो कांग्रेस को तीसरी बार सरकार बनना लगभग तय ही समझा जा सकता है।