5 Dariya News

मंडी लोकसभा उपचुनाव में सैंट्रल पैरा मिलिट्री फोर्स की 15 कंपनियां

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

शिमला 15-Jun-2013

मंडी लोकसभा उपचुनाव में सैंट्रल पैरा मिलिट्री फोर्स (सी.एम.पी.एफ.) की 15 कंपनियां मोर्चा संभालेगी। इसके साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत राज्य पुलिस विभाग के जवान भी मुख्य स्थानों पर तैनात किए जाएंगे। इस दौरान आपसी सूचना तंत्र को बेहतर बनाए रखने के लिए भी पुलिस विभाग ठोस कदम उठा रहा है। इसके तहत जवानों को सूचना के आदान-प्रदान के लिए व्यापक संख्या में वायरलैस सैट उपलब्ध करवाए जाएंगे।  चुनावी प्रकिया निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए पुलिस विभाग के आलाधिकारी मुख्य रूप से विभिन्न स्थानों पर तैनात रहेंगे और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखेंगे। राज्य में मंडी लोकसभा उपचुनाव के लिए आगामी 23 जून को मतदान होने हैं जबकि मतों की गणना 27 जून को होगी। यहां चुनावी प्रक्रिया 30 जून तक पूरी हो जाएगी।