5 Dariya News

लोगों ने इनेलो सरकार बनाने का मन बनाया: सुखबीर बादल

5 दरिया न्यूज

अम्बाला 13-Oct-2014

पंजाब के उप-मुख्यमंत्री एवं अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को अम्बाला शहर में इनेलो व अकाली दल प्रत्याशी बलविंदर पुनिया के समर्थन में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि हरियाणा के लोगों ने चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में सरकार बनाने का फैसला कर लिया है और अब इस फैसले पर कोई भी फर्जी सर्वे अथवा भ्रमित प्रचार लोगों को विचलित नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि चौटाला साहब भी जुबान के धनी हैं और वे लोगों से किए गए अपने सभी वायदों को पूरा करेंगे। उन्होंने हरियाणा के पूर्व मंत्री विनोद शर्मा की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि लोगों के वोट के सही हकदार बलविंदर पुनिया ही हैं और वे ही अम्बाला का विकास करवा सकते हैं । इस अवसर पर इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला, सांसद पे्रम सिंह चंदूमाजरा, पंजाब के शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा, पूर्व सांसद बलवंत सिह रामूवालिया, हीरासिंह गाबड़ीया, सीपीएस एनके शर्मा, एसआर कलेर व दिपेंद्र ढिल्लों के अलावा बलविंदर पुनिया सहित अनेक नेताओं ने भी जनसभा को सम्बोधित किया।