5 Dariya News

थानेसर की जनता के साथ मेरा राजनीतिक नहीं, पारिवारिक रिश्ता- अशोक अरोड़ा

5 दरिया न्यूज

थानेसर 12-Oct-2014

इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष एवं थानेसर से पार्टी प्रत्याशी अशोक अरोड़ा ने अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि  थानेसर हलके की जनता के साथ उनका राजनैतिक नहीं बल्कि पारिवारिक रिश्ता है और जनता ने उन्हें चार बार विधायक बनाकर जो मान-सम्मान दिया है, उसे वह कभी नहीं भुला सकते। अरोड़ा ने लोगों से वोट देने की अपील करते हुए कहा कि वे वोट देने से पहले प्रत्याशियों के बीच गुण-दोष के आधार पर तुलना अवश्य करें। लायलपुर बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में चुनावी सभा में इनैलो को उस समय भारी सफलता मिली, जब पूर्व पार्षद सुभाष वधवा ने अपने सैकड़ों समर्थकों सहित भाजपा को छोडक़र इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। इनेलो में शामिल होने वालों में भाजपा के युवा कार्यकर्ता मनी चंचल, रजत बठला, दीपक चंचल, संदीप मनेजा, अमनदीप अरोड़ा, शक्ति, अंशुल, ऋषभ, राधेश्याम अरोड़ा, मोहित चंचल, यनित अनेजा, सरवन, दीपक अनेज, मनप्रीत शामिल हैं। इसी प्रकार गांधी नगर व कीर्ति नगर में लाडी बाबा गुरमीत सिंह व संतोष देवी ने कांग्रेस छोडक़र तथा अतर सिंह फोरमैन व नरेंद्र भाई ने अपने समर्थकों सहित भाजपा को अलविदा कहकर इनेलो का दामन थाम लिया। दीदार नगर में राजकुमार अरोड़ा, मनेाज कुमार, पप्पू, गोलू शर्मा, प्रिंस और कृष्ण शर्मा ने इनैलो का दामन था।

वार्ड नंबर पांच से रामपाल, सुरेश कुमार, गुलशन, सुशील, सन्नी, गोविंदा, प्रवीण, छोटे लाल, वाड्र नंबर दो से रवि व दर्शन, मसीत हाउस से ईश्वर चंद चून्ना भट्टी वाले, बालकिशन जांगड़, विकास धीमान, चरणदास जांगड़ा, सोनू जांगड़ा, घराड़सी से जीता राम जांगड़, रामस्वरूप जांगड़ा, राजेश जांगड़ा ने कांग्रेस छोडक़र तथा लगभग दो सौ युवाओं जिनमें भाई राजपाल, गजे सिंह, उदय राम, खजान सिंह, बलबीर सिंह बारना, महेंद्र, शेर सिंह, रतन सिंह, राजेंद्र, कृष्ण, रघुबीर सिंह ने इनैलो में शामिल होने की घोषणा की।  इसके अलावा ईश्वर हरिजन, कृष्ण कुमार बाल्मीकि इत्यादि सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस व भाजपा छोडक़र इनैलो में शामिल होने की घोषणा करते हुए अशोक अरोड़ा को विजयी बनाने का आश्वासन दिया। अशोक अरोड़ा ने इन सभी का समर्थन देने पर व पार्टी में शामिल होने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज पूरे प्रदेश में इनैलो की हवा चल रही है और जनता ने कांग्रेस व भाजपा का सफाया करके इनेलो की सरकार बनाने का इरादा बना लिया है।