उपमुख्यमंत्री द्वारा अमृतसर को अंतराष्ट्रीय स्तर का शहर बनाने की घोषणा
अगले दो वर्षो में सारे शहर को मिलेगा पानी और सीवरेज सुविधा, उपमुख्यमंत्री ने मौके पर जाकर लिया प्रगति कार्यो का जायाजा
5 दरिया न्यूज
अमृतसर 14-Jun-2013
पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने श्री अमृतसर शहर के संशोधित मास्टर प्लान को स्वीकृति देते हुये कहा कि अमृतसर की पवित्रता को ध्यान में रखते हुये इसके विकास में कोई कमी नही रहने दी जाएगी और शहर को अंतराष्ट्रीय स्तर के बराबर बना दिया जाएगा अमृतसर शहर के एक दिवसीय दौरे दौरान स. बादल ने विभिंन विभागो के प्रमुख सचिवों और जिला अधिकारियो के साथ शहर कि विभिंन स्थानों का दौरा किया उन्होने शहर की सभी बडी सडकों चौडा करने ,नये पुल बनाने , म्यूनिसिपल कारपोरेशन,जल आपूर्ति एवं सीवरेज , स्थानीय सरकार , पर्यटन आदि के कार्या की प्रगति जायजा लेते हुये कार्य को समय पर पूरा करने के निर्देश दिये उन्होने म्यूनिसिपल कारपोरेशन नगर सुधार ट्रस्ट और अन्य विकास एंजेसियों द्वारा करवाए जाते कार्यो में होते दोहरे पन को गंभीरता से लेते हुये कहा कि भविष्य कोई ऐसी गलती न की जाए जिससे सरकार क ा नुकसान हो उन्होने कहा कि विकास कार्यो में लग रहा पैसा लोगों का ही पैसा और इसको व्यर्थ न गवाया जाए उन्होने निर्देश दिये कि भविष्य में किसी भी एंजेसी द्वारा करवाए जाते कार्य का किसी तीसरी पक्ष द्वारा आडिट करवाया जाए जिसमें समूचे कार्य की जांच करके उस का स्तर परखा जाए।
उन्होने शहर में चल रहे टयूबवैलों का जायजा लेते हुये कहा कि भविष्य में इसको चंडीगढ कारपोरेशन की तर्ज पर एक कंट्रोल रूम से जोडा जाए उन्होने कहा कि शहर में केवल 80 टयूबवैलों की जरूरत है जबकि इस समय 383 कार्य कर रहे है जोकि पानी और बिजली ओर पैसा की फजूलखर्ची बढाने के सिवाए कुछ भी नही।
उन्होने कहा कि अगले दो वर्षो में अमृतसर शहर और इसके साथ लगते क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता ओर इस पर लगभग 1668 करोड रूपये खर्च आने का अनुमान है उन्होने कहा कि किसी भी प्रेजैक्ट में देरी वह बर्दाश्त नही करेगें। स. बादल ने घोषणा की कि वह प्रतिमाह इस कार्य की प्रगति का जायजा स्वंय लेगे शहर में उत्तरी क्षेत्र में चल रहे 160.60 करोड रूपये के सीवरेजप प्रोज्क्ट का जायजा उन्होने यह कार्य जुलाई 2015 तक पूरा करने के निर्देश भी दिये उन्होने इस क्षेत्र में सीवरेज के साथ साथ जल आपूर्ति और सडकों का प्रोजैक्ट भी शुरू करने के लिए भी कहा उन्होने निदे्रश दिये कि टैडर में 15 वर्ष की प्रोजैक्ट की मुरम्मत करने की शर्त भी शामिल की जाए ताकि कपंनी अपना स्तर कायम रखे उन्होने छेहरटा क्षेत्र में सीवरेज डालने के लिए रेलवे विभाग से एनओसी लेने और उत्तरी व दक्षिणी क्षेत्र में सीवरेज ट्रीटमैंट प्लांट का कार्य शीघ्र चालू करने के निर्देश भी दिये।
लाहौरी गेट में गंदा नाला कवर करने के 11 करोड रूपये के प्रोजैक्ट का नीवं पत्थर रखतेह हुये स. बादल ने कहा कि इसके तीन पडाव पूरे कर लिए गये है और चौथा शुरू कर दिया गया है।स्. बादल ने आज सीनियर अधिकारियों के साथ किचलू चौक के प्लाई ओवर , भंडारी पुल से गेट वे आफ इंडिया, सदर थाने से हरतेज अस्पताल ,लारेंस रोड,रिगो ब्रिज,हाल गेट से श्री दरबार साहिब, चाटीविड गेट से सुल्तानविड गेट, तरनतारन रोड , अजनाला रोड,मजीठा रोड,फतेहगढ चूडिया रोड,महता रोड,झबाल रोड का मौके पर जाकर चौडा करने की संभावनाओं का जायजा लिया। इसके अतिरिक्त उन्होने 22 करोड की लागत से श्री दुर्गायाना मंदिर के सौंदर्यकरण के प्रोजैक्ट, रणजीत अवैन्यू में बनाए जाने वाले स्पोटर्स कम्पलैक्स शहर को मिलाने वाली सभी सडकों के लगभग 188 करोड रूपये के प्रोजैक्ट का विवरण भी अधिकारियों से लिया। स. बादल ने गुरूनानक देव विश्वविद्यालय में बनाए जा रहे विरासती गांव और किला गोबिंदगढ के कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि बाघा में बन रही मल्टी लेैवल पार्किंग भ अगस्त महीने तक चालू कर दी जाएगी।
आज की इस बैठक में उपमुख्यमंत्री पंजाब के प्रमुख सचिव और लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री पी एस ओजला, स्थानीय सरकार के सचिव श्री अशोक गुप्ता, कमीशनर पुलिस श्री राम सिंह ,अतिरिक्त डिप्टी कमीशनर जसबीर सिंह, कमीशनर म्यूनिसिपल कारपोरेशन श्री भूपिन्द्र सिंह नगर सुधार ट्रस्ट के सी ई ओ श्री संदीप ऋषि और अन्य अधिकारी शामिल थे।