ओम प्रकाश चौटाला के अध्यक्षता में सारा हरियाणा एकत्रित हुआ-सुखबीर सिंह बादल
15 अक्तूबर को सोनिया व राबर्ट बार्डरा के राज्य का अंत और जनता के राज्य की शुरूवात होगी
5 दरिया न्यूज
रतिया 12-Oct-2014
शिअद प्रधान और उपमुख्यमंत्री पंजाब सुखबीर सिंह बादल ने आज यहां कहा कि श्री ओम प्रकाश चोैटाला की अध्यक्षता अधीन हरियाणा के सभी लोग एकत्रित हो गये है और वह 15 अक्तूबर को इंडियन नैशनल लोक दल -शिअद गठबंधन के हक में वोट डालते हुये गठबंधन बड़ी जीत दिलाएगें।
आज यहां अनाज मंडी में इनैलों के उम्मीदवार प्रो. रविन्द्र सिंह बालीआल के हक में भव्य चुनाव रैली को संबोधन करते हुये स. बादल ने कहा कि चौटाला साहिब को जेल भेजकर कांग्रेस ने एक बडी गलती की है। उन्होने कहा कि कांग्रेस की इस घटिया कार्यवाही के विरोध में सभी हरियाणयवी एकत्रित हो चुके है और वह कांग्रेस पार्टी और इसके नेता श्री भूपिन्द्र सिंह हुडडा को कभी भी ना भूल सकने वाला सबक सीखाने का मन बनाचुके हैं। उन्होने कहा कि कांग्र्रेस का यह अंतिम किला भी 15 अक्तूबर को गिर जाएगा।
बादल ने कहा कि उन्होने हरियाणा के विभिंन क्षेत्रों का दौरा किया है और प्रत्येक जगह उन्होने इनैलों के हक में ही आंधी आती हुई महसूस की है। उन्होने आगे कहा कि उन्होने अब तक कभी भी सरकार विरूद्ध लोगों मेे इतना गुस्सा नही देखा जितना हरियाणा के लोगों में हैं। स. बादल ने कहा कि वह हरियाणा के लोगों द्वारा राज्य से सोनिया गांधी और राबर्ट वाडरा के राज का अंत करके जनता राज स्थापित करने के निर्णय का स्वागत करेगें।शिरोमणि अकाली दल प्रधान ने इनैलो-अकाली दल गठबंधन के लिए भुगतने वाले प्रत्येक वोट हरियाणा के विक ास और खुशहाली के लिए वोट होगें। उन्होने कहा कि राज्य में जितने भी बड़े विकास कार्य और समाज कल्याण की योजनाए शुरू हुई वह सभी चोैधरी देवी लाल और श्री ओम प्रकाश चौटाला के मुख्यमंत्री होते हुये ही शुरू हुई उन्होने कहा कि दूसरी तरफ श्री हुडडा ने दस साल तक एक भ्रष्ट सरकार की अध्यक्षता की जिसका एकमात्र उदेश्य पैसे बनाना और जमीन अधिग्रहण करके अपने कुछ चहेतों को सौंपना था।इस के पश्चात टोहाना में इनैलों उम्मीवार निशान सिंह कम्बोज के हक में भव्य रैली को संबोधन करते हुये जयकारों व नारों की गंूज में घोषणा की कि इनैलों-शिअद गठबंधन हरियाणा विधान सभा की 70 सीटों पर जीत दर्ज करेगा। उन्होने कहा कि चौटाला साहिब लोगों के दिलों में बसते है और कोई उनको वहां से दूर नही कर सकता हैं।