तकनीकी शिक्षा मंत्री मदन मोहन मित्तल द्वारा 'सेव कश्मीर ऐप का विमोचन
बाढ़ दौरान भारतीय सेना द्वारा निभाई भूमिका की भव्य प्रशंसा
5 दरिया न्यूज
चण्डीगढ़ 11-Oct-2014
आर्यनज ग्रुप आफ कालेजिज,चंडीगढ के कश्मीरी विद्यार्थियों ने एक अनोखा एंडरायड ऐप बनाया हैं। जिसमें जम्मू कश्मीर बाढ़ की सारी जानकारी एक ही जगह पर दी गई हैं। सेव कश्मीर के नाम से इस ऐप को मदन मोहन मित्तल तकनीकी शिक्षा मंत्री,पंजाब द्वारा आज शुरू किया गया। डा. अंशू कटारिया चेयरमैन , आर्यनज ग्रुप आफ कालेजिज भी इस अवसर पर उपस्थित थे।यह ऐप आर्यनज कालेज आफ इंजीनियरिंग के पांच कश्मीरी विद्यार्थियों द्वारा विकसित की गई है। जिसमें जम्मू कश्मीर के बाढ़ों की प्रत्येक जानकारी जैसे की लापता लोगों की सूची , मरे हुये लोगो की सूची , दान की जानकारी, विभिंन सरकारी हैल्पलाईनज , प्रभावित लोग व क्षेत्र , राहत कैँपों की स्थिति ।इस ऐप को गुगल प्ले स्टोर पर डाऊनलोड किया जा सकता हैं। श्री मदनमोहन मित्तल ने इस दौरान कहा कि जम्मू कश्मीर में आई बाढ दौरान भारतीय सेना ने बेहद प्रशंसनीय भूमिका अदा करते हुये असंख्यक लोगों की जान बचाई हैं और अपना कर्तव्य हमेशा की तरह पूरी तनदेही से निभाया हैं। इस ऐप संबधी उन्होने कहा कि बाढ के बाद ऐसे प्लेटफार्म की जरूरत हैँ।डा. कटारिया ने कहा कि इस ऐपीकेशन की भाषा कोरजावा है और इसमें इक्लिपस साफटवेयर का प्रयोग किया गया हैँ। इस ऐपीकेशन का साईज 2.93 एमबी और मौजूदा वरसन 1.0.2 हैं । यह एडरायड के कम से कम 2.3 वरसन पर कार्य करता हैं।