5 Dariya News

रेलवे के मुख्य क्षेत्र में एफडीआई नहीं : डी.वी. सदानंद गौड़ा

5 दरिया न्यूज

बेंगलुरू 10-Oct-2014

रेलमंत्री डी.वी. सदानंद गौड़ा ने शुक्रवार को कहा कि रेलवे की मुख्य गतिविधि का निजीकरण करने की योजना नहीं है। यहां 59वें सालाना रेलवे राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा, "एफडीआई को अनुमति देने से विदेशी निवेश खुद या भारतीय निवेशक की साझेदारी में बड़ी परियोजनाओं के लिए प्रतियोगिता कर सकेंगे। भारतीय रेल के मौजूदा नेटवर्क या इसकी मुख्य गतिविधि का निजीकरण नहीं किया जाएगा।"उन्होंने कहा, "यह स्पष्ट किया जाता है कि भारतीय रेल के मौजूदा नेटवर्क, इसका संचालन और इसकी मुख्य गतिविधि सिर्फ भारतीय रेल के हाथ में रहेगी और यह निजीकरण के लिए खुला नहीं रहेगा।"सरकार ने रेल अवसंरचना निर्माण क्षेत्र में छह अगस्त को 100 फीसदी एफडीआई को अनुमति दे दी।