5 Dariya News

तालचेर-बिमलगढ़ व बारकोट-झारसुगुडा रेलवे लाइन का निर्माण शीघ्र

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली 10-Oct-2014

रेल मंत्री डी. वी. सदानंद गौड़ा ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम को तालचेर-बिमलगढ़ तथा बारकोट-झारसुगुडा रेलवे लाइनों के निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का आश्वासन दिया है। जुएल ओराम ने रेल मंत्री से इन बहुप्रतीक्षित रेलवे लाइनों के निर्माण को शीघ्र पूरा करने के संबंध में अनुरोध किया था। विदित हो कि तालचेर-बिमलगढ रेलवे लाइन की मांग 50 साल से अधिक पुरानी है। जनजातीय कार्यमंत्री ने रेल मंत्री को अवगत कराया था कि यह रेल लाईनें 'यात्रियों और वाणिज्यिक' दृष्टि से रेलवे के लिए महत्वपूर्ण परियोजना तो हैं ही, इनके शीघ्र निर्माण से सुंदरगढ़ की जनता को भी काफी लाभ मिलेगा। इससे पहले केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री को नीतेश गंगदेव, विधायक- देवघर, भारतीय जनता पार्टी उड़ीसा के वरिष्ठ कार्यकतरओ तथा सुंदरगढ़ के गण्यमान्य व्यक्तियों द्वारा तालचेर-बिमलगढ़ तथा बारकोट-झारसुगुडा रेलवे लाइन के निर्माण को शीघ्र पूरा करने के संबंध में कई प्रत्यावेदन प्राप्त हुए थे।