शराफत और नेक नीयत की प्रतीक कांग्रेस सरकार लोगों के दिलों दिमाग में बसी हुई है : दीपेन्द्र सिंह हुड्डा
5 दरिया न्यूज
रोहतक 10-Oct-2014
भारतीय जनता पार्टी और इण्डियन नेशनल लोकदल पर निशाना साधते हुए स्थानीय सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में झूठ और लूट की राजनीति करने वालों के दिन लद चुके हैं और शराफत और नेक नीयत की प्रतीक कांग्रेस सरकार लोगों के दिलों दिमाग में बसी हुई है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के चारों कोनों से कांग्रेस को भारी समर्थन मिल रहा है और उन्हें रोहतक जिले से तो जीत के सभी रिकार्ड टूट जाने की उम्मीद है।वे आज रोहतक के कलानौर व महम विधानसभा क्षेत्रों के खरावड, पहरावर, बालंद, सुंडाना, काहनौर, आंवल, कलानौर, भाली, मोखरा, मदीना, गिरावड, खरैंटी तथा लाखनमाजरा इत्यादी विभिन्न गांवों के रोड शो के दौरान आयोजित चुनावी जनसभाओं में कांग्रेस प्रत्याशियों श्री शकुतंला खटक व श्री आनंद सिंह दांगी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे थे।
सांसद हुड्डा ने लोगों को भाजपा व इनेलो की झूठी बातों से सावधान किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के पास विकास का कोई विजन नहीं है और वे झूठे सब्जबाग दिखाकर प्रदेश की जनता को बरगलाने की कोशिश कर रहे है। भाजपा पंजीपतियों व इनेलो बाहुबलियों की पार्टी है, जबकि कांग्रेस ने प्रदेश में शराफत और विकास की राजनीित को बढावा दिया है। प्रदेश में शांति और खुशहाली आई है। अब जनता को तय करना है कि वे शराफत और विकास के साथ खड़े होंगे या फिर झूठे व लुटेरों के साथ। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश की जनता विपक्षी दलों के असली चेहरे पहचान चुकी है और वर्तमान विधानसभा चुनाव के बाद इनकी दुकान पर ताला लग जायेगा।दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इनेलो के नेता पहले कांग्रेस पर यह आरोप लगाते थे कि औमप्रकाश चौटाला कांग्रेस पार्टी की वजह से जेल में है लेकिन आज वोही नेता अब भारतीय जनता पार्टी पर सीबीआई के दुरूपयोग का आरोप लगा रहे हैं जबकि सच्चाई यह है कि इस पार्टी का देश के संविधान और कानून में कोई विश्वास नहीं है बल्कि ये लोग कानून की व्याख्या अपनी सुविधा अनुसार करते है।