5 Dariya News

इनैलो-अकाली दल गठबंधन अटूट-सुखबीर सिंह बादल

60 से अधिक सीटें जीतेगा गठबंधन

5 दरिया न्यूज

नीलोखेड़ी-पिहोवा 09-Oct-2014

शिअद के प्रधान व पंजाब के उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि इनैलो व अकाली दल का गठबंधन एक साधारण गठबंधन नही अपितु दोनो पार्टियों के बीच अटूट रिश्ता है जोकि हरियाणा की खुशहाली के लिए वचनबद्ध हैं। आज यहां नीलोखेड़ी में इनैलों उम्मीदवार मामू राम के हक में चुनाव प्रचार दौरान स. बादल ने कहा कि दोनों पार्टियों की भाईयों वाली सांझ है जिसको कोई तोड़ नही सकता है। उन्होने कहा कि चोधरी देवी लाल, स. प्रकाश सिंह बादल हमेशा लोगों के बीच रहे और उन्होने अपने राजनीतिक जीवन दौरान प्रत्येक भाईचारे को साथ रखा हैं। उन्होने कहा कि इस लिए पंजाब के लोगों ने बार बार स. बादल में भरोसा प्रकट करते हुये उनको सेवा करने का मौका दिया और अब हमने श्री चौटाला को बड़ी जीत दिलाने का निश्चय किया हैं।उन्होने कहा कि पिछली कांगे्रस सरकार ने सीबीआई द्वारा बादल परिवार को राजनीतिक तौर पर खत्म करने की कोशिश की औेर अब चौटाला परिवार को खत्म करने की कोशिश की जा रही है उन्होने कहा कि हरियाणा में  इनैलों के हक में लहर है और गठबंधन 60 से अधिक सीटें जीतेगा। उन्होने कहा कि राज्य के  लोगों ने कांग्रेस को रास्ता दिखाने का मन बना लिया हैँ।

पिहोवा से पंचकूला में रैलियों को संबोधन करते हुये स. बादल ने कहा कि श्री हुडडा ने पिछले दस वर्ष मुख्यमंत्री के तरह कार्य ही नही किया बल्कि केवल और केवल रोहतक को भी संवारने  की और ध्यान दिया जहां उनके पुत्र श्री दपिन्द्र हुडडा संसद सदस्य हैँ। उन्होने कहा कि दुर्भाग्यपृूर्ण बात यह हैं कि श्री हुडडा ने जहां राज्य के हित बेच दिये वही राज्य की करोड़ो की जमीन श्री राबर्ट बार्डरा को कोडियों के भाव सौँप दी।पंचकूला में रैली दौरान स. बादल ने कहा कि दस वर्ष पहले पंचकूला की तुलना चंडीगढ से की जाती थी पंरतु आज की स्थिति आपके समक्ष है उन्होने कहा कि मोहाली जो ट्राई सिटी का हिस्सा है और वह बहुत तेजी से विकास कर रहा हैं।इस अवसर पर स. रणजीत सिंह ब्रहमपुरा व एन के शर्मा भी उपस्थित थे।