5 Dariya News

ब्राह्मण समाज ने इनेलो प्रत्याशी अशोक अरोड़ा को दिया जीत का आशीर्वाद

5 दरिया न्यूज

थानेसर 08-Oct-2014

कुरुक्षेत्र के ब्राह्मण समाज की चार अग्रणी संस्थाओं श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा, हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास, अखिल भारतीय सारस्वत ब्राह्मण महासभा तथा ब्रह्म भट्ट सभा ने सर्वसम्मति से इनेलो प्रत्याशी अशोक अरोड़ा को विजयी भव: का आशीर्वाद दिया है। पुराने बस अड्डे के नजदीक ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन में थानेसर हलके के हजारों ब्राह्मणों ने भाग लिया और इनैलो प्रत्याशी अशोक अरोड़ा को सर्वसम्मति से समर्थन देने का फैसला लिया। ब्राह्मण समाज की चारों संस्थाओं की ओर से अशोक अरोड़ा को हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास के संरक्षक पवन शर्मा पहलवान, प्रधान रामफल शर्मा, श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के संरक्षक जय नारायण शर्मा, पंडित शशीभूषण शर्मा प्रेमी, पंडित बालकृष्ण सखोले, जेपी आश्री, मा. कृष्ण लाल, आरडी शर्मा, अखिल भारतीय सारस्वत ब्राह्मण महासभा की ओर से पंडित मोहन लाल शर्मा एडवोकेट, महीपाल शर्मा, जगन्नाथ शर्मा, अश्विनी शांडिल्य, नगर पार्षद नरेंद्र शर्मा, ब्रहम भट्ट सभा की ओर से पार्षद महेंद्र पाल, हरिओम भट्ट ने अशोक अरोड़ा को पगड़ी बांध सम्मानित किया और फूलों की बड़ी माला द्वारा भव्य अभिनंदन किया गया।ब्राह्मण सम्मेलन में पहुंचने पर अशोक अरोड़ा का वेद पाठशाला के वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया गया। 

इस अवसर पर सतीश शर्मा ने हजकां छोडक़र, जोगध्यान शर्मा ने कांग्रेस छोडक़र तथा सतपाल शर्मा हथीरा व सुशील शर्मा पत्रकार ने भाजपा छोडक़र इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। ब्राह्मण सम्मेलन में अशोक अरोड़ा को पंडित की उपाधि से विभूषित किया गया। सम्मेलन को पूर्व मंत्री केएल शर्मा, जयनारायण शर्मा, पवन शर्मा पहलवान, भारतीय नौजवान सभा के प्रधान अशोक शर्मा, पडित मोहन लाल शर्मा एडवोकेट, नगर पार्षद नरेंद्र शर्मा, पार्षद महेंद्र पाल, सहित अनेक ब्राह्मण नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि पूरे ब्राह्मण समाज का आशीर्वाद अशोक अरोड़ा के साथ है और जिसे ब्राह्मण समाज का आशीर्वाद मिल जाए उसकी विजय सुनिश्चित है।