5 Dariya News

नरेन्द्र मोदी को चुनाव प्रचार समिति अध्यक्ष बनने पर नरेन्द्र मोदी आर्मी कार्यकर्ता झूमे

5 दरिया न्यूज (प्रशांत प्रवीण कौशिक)

पानीपत 10-Jun-2013

नरेन्द्र मोदी को भाजपा की चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाने पर पानीपत में नरेन्द्र मोदी आर्मी के कार्यकर्ता खुशी में झूमें। ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए एन.एम.ए.कार्यकर्ता संजय चौक पर पहुंचे, यहां पर आतिशबाजी जलाई गई, खूब नारेबाजी हुई व लड्डू बांटे गए। भारी भीड़ को संबोधित करते हुए नरेन्द्र मोदी आर्मी के प्रदेशाध्यक्ष राजीव आहूजा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जन-जन की आवाज हैं। जिन्हे चुनाव प्रचार की कमान सांैपकर भाजपा ने देश की जनता का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी की लहर अब पूरे देश में आने वाले मानसून की भांति चलेगी और भाजपा का कमल खिलेगा। राजीव ने कहा कि भाजपा अब नरेन्द्र मोदी को पी.एम.पद का दावेदार भी घोषित कर दे तो जनता उन्हें पी.एम.बनाकर ही छोड़ेगी। इस अवसर पर एन.एम.ए.की महिला प्रदेश अध्यक्ष रश्मि शर्मा, एन.एम.ए.के अल्प संयक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मो.रमजानी शाह अल्वी, प्रदेश महिला मोर्चा महासचिव पूनम कोहली, स.सुखदेव सिंह, विनोद कुमार पप्पी, सूरत सिंह, विरेन्द्र अनेजा, विजय देवी पूजक, धर्मबीर कश्यप, आजाद सिंह राणा, चन्द्र चूहड़ सिंह, वेद पाल सिंह राणा, अनीता देवी, मूरी देवी, धर्मबीर मलिक, नूरजहां, हुकम चंद मैहता, अंगूरी देवी, वासुदेव शर्मा, सूरजभान डाहर, सौरभ मल्होत्रा इत्यादि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।