सुखबीर सिंह बादल द्वारा हरियाणा चुनावों के लिये धुआंधार चुनाव प्रचार अभियान आरंभ
अकाली-इनेलो गठजोड़ 60 से अधिक सीटों पर जीत प्राप्त करेगा -सुखबीर सिंह बादल
5 दरिया न्यूज
सिरसा 08-Oct-2014
शिरोमणि अकाली दल प्रधान और उपमुख्यमंत्री पंजाब सुखबीर सिंह बादल द्वारा हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिये आज से शिरोमणि अकाली दल-इंडियन नेशनल लोक दल गठजोड़ के उम्मीदवारों के पक्ष में धुआंधार चुनाव अभियान की शुरूआत की गई है। बादल 13 अक्तूबर तक हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर गठजोड़ के उम्मीदवारों के पक्ष में तीन दर्जन से अधिक चुनाव रैलियों को संबोधित करेगे। इस चुनाव कार्यक्रम के पहले दिन आज बादल द्वारा एक विशेष वेन द्वारा सिरसा जिले के गांवों पानहेड़ी, फरमाही कलां , नेजाडेला काला, वैधवाला, सिकंदरपुर, मोरीवाला, नारेलकेड़ा, भावदीन, संगरसादा, बारूवाली और भरोखा गांव में चुनाव रैलियों को संबोधित किया। इन गांवों में हुये विशाल एकत्रता को संबोधित करते हुये स. बादल ने इंडियन नेशनल लोक दल विशेषकर चौ. देवी लाल की सरकार द्वारा हरियाणा के विकास और आम लोगों के कल्याण के लिये किये कार्य हेतू याद किया। उन्होंने हरियाणा के मतदाताओं को अपील की कि वह इनेलो के जनहित सरकार और हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के बीच तुलना अवश्य करें। उन्होंने कहा कि चौ. देवी लाल और श्री चौटाला के नेतृत्व वाली सरकारों ने हमेशा राज्य के संपूर्ण विकास और कल्याण के लिये कार्य किया जबकि हरियाणा की कांग्रेस सरकार गत् 10 वर्षो दौरान केवल राजनीतिक बदलाखोरी और रोहतक के विकास में ही व्यस्त रही। स. बादल ने आगे कहा कि हरियाणा की कांग्रेस सरकार ने चौटाला को झूठे मामलों में फंसाने का प्रयास किया और वह भी बेरोज़गार युवको को रोज़गार देने के मामले में स. बादल ने प्रशन किया कि क्या राज्य के बेरोज़गार नवयुवकों को सरकारी रोज़गार देना बुरी बात है?
सरकार द्वारा उनके परिवार विरूद्ध राजनीतिक बदलाखोरी तहत की गई कार्रवाई का याद करते हुये बादल ने कहा कि उनके परिवार विरूद्ध दर्ज किये गये सभी मामले ना केवल अदालतों द्वारा खारिज़ कर दिये गये बल्कि पंजाब के लोगों ने भी लगातार दो बार प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व वाली सरकार में भरोसा व्यक्त करके नया इतिहास बनाया। स. बादल ने कहा कि उनको पूरा यकीन हैं कि हरियाणा के लोग भी अपने महबूब नेता श्री ओम प्रकाश चौटाला के पक्ष में मतदान करते हुये कांग्रेस की घटिया चालों पर विरामचिन्ह लगा देंगे।हरियाणा विधानसभा चुनावों को राज्य में कांग्रेस के युग का अंत घोषित करते हुये स. बादल ने कहा कि राज्य के लोगों द्वारा अकाली-इनेलो गठजोड़ को दी जा रही हिमायत और प्रेम को देखते हुये यह स्पष्ट हो गया है कि हरियाणा में गठजोड़ सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि उनको पूरा भरोसा है कि हरियाणा विधानसभा चुनावों में उनका गठजोड़ 60 से अधिक सीटें जीतेगा।इस पश्चात स. बादल ने सिरसा में चुनाव प्रचार संबंधी जोन इंचार्जो से बैठक करते हुये भविष्य रणनीति पर विचार विमर्श भी किया। यहां यह जिक्रयोग्य है कि सुखबीर सिंह बादल शिअद -इनेलो के उम्मीदवारों के पक्ष में 13 अक्तूबर तक पंचकूला, कुरूक्षेत्र, करनाल, अंबाला शहर, कैथल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, रोहतक और फतिहाबाद में दो दर्जन से अधिक चुनाव रैलियों को संबोधित करेंगे।