5 Dariya News

इनेलो का जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ रैली में तबदील : नरेंद्र सांगवान

5 दरिया न्यूज

घरौंडा 07-Oct-2014

घरौंडा विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र सांगवान ने कहा कि करनाल के सेक्टर 12 में हुआ जिलास्तरीय सम्मेलन रैली में तबदील हो गया। जिसे देख दूसरे राजनीतिक दलों के हौंसलों प्रस्त हो गए। उन्होंने कहा कि इस कुशासन सरकार का अंत जनता आने वाले विधानसभा में करके प्रदेश में इनेलो की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाली 10 अक्तूबर को चौधरी ओमप्रकाश चौटाला घरौंडा की जनता को सम्बोधित करेंगे।इनेलो प्रत्याशी नरेंद्र सांगवान ने कहा कि जनता के साथ-साथ कांग्रेस नेताओं का भी कांग्रेस सरकार से मोह भंग हो चुका है और नेता अपने समर्थकों के साथ इनेलो में शामिल हो रहे है। प्रदेश की जनता जानती है कि जो सम्मान और विकास उनको इनेलो शासन में मिला, वह कांग्रेस सरकार नही दे पाई। हुड्डा सरकार केवल एक क्षेत्र की होकर रह गई है। उत्तरी हरियाणा सहित अन्य क्षेत्रों के साथ किए गए धोखे का बदला जनता आने वाले विधानसभा चुनावों में लेगी। उन्होंने कहा कि इनेलो का जनाधार बढ़ता जा रहा है, क्योंकि इनेलो का प्रत्येक कार्यकर्ता जानता है कि जो मान-सम्मान उनको इनेलो में मिल रहा है वह ओर किसी पार्टी में नही मिल सकता। उन्होंने कहा कि आने वाला समय इनेलो का है और 15 अक्तूबर को विधानसभा चुनावों में जनता इनेलो के पक्ष में वोट कर एक मजबूत सरकार हरियाणा में बनाएगी।

इनेलो प्रत्याशी नरेंद्र सांगवान ने कहा कि हुड्डा सरकार ने प्रदेश को बर्बादी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है।  अगर हरियाणा की जनता प्रदेश को बर्बादी से बचाना चाहती है तो प्रदेश की जनता को कुशासन वाली सरकार का अंत कर एक ऐसी सरकार का गठन करना होगा जो जनता के हित में काम करें। उन्होंने कहा कि उनके प्रति जनता का अगाद प्रेम है और इस प्यार और आशीर्वाद को देखते हुए उन्होंने दावा किया कि करनाल की पांचों विधानसभा सीटें इनेलो की होगी और विधानसभा चुनावों में इनेलो पूर्णबहुमत वाली एक मजबूत सरकार प्रदेश में बनाएगी।