5 Dariya News

जिला कांग्रेस के महासचिव बलजीत सिंह ने कांग्रेस छोड़ थामा इनेलो का दामन

बाजीगर समाज के नेता शेर चंद बाजीगर ने भी समर्थकों सहित कांग्रेस को अलविदा कह हुए इनेलो में

5 दरिया न्यूज

थानेसर 07-Oct-2014

थानेसर से इनलो को आज उस समय भारी सफलता मिली जब जिला कांग्रेस महासचिव बलजीत सिंह अपने हजारों समर्थकों सहित इनेलो में शामिल हुए। बलजीत सिंह इनेलो की सदस्यता देने के लिए पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा उनके निवास पर कार्यक्रम में पहुंचे और उनका इनैलो में शामिल होने पर स्वागत किया। अरोड़ा ने बलजीत सिंह के समर्थकों ने फूल माला डालकर स्वागत किया। उसके बाद बलजीत सिंह अपने हजारों समर्थकों सहित थीम पार्क में आयोजित रैली में शामिल हुए, जहां इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने बलजीत का इनेलो में शामिल होने पर स्वागत किया। बलजीत कुरुक्षेत्र विवि गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के महासचिव रह चुके हैं। पहले वे यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव व जिला प्रधान के पद पर भी रहे हैं। वे एससी, बीसी कर्मचारी कल्याण संघ के प्रधान भी हैं। बलजीत का एससी और बीसी में अच्छा प्रभाव माना जाता है।बलजीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा दलित व पिछड़े वर्ग का शोषण किया है। वे चौ. ओमप्रकाश चौटाला व अशोक अरोड़ा की नीतियों से प्रभावित होकर इनैलो में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अशोक अरोड़ा भारी बहुमत से पांचवी बार विजय प्राप्त करके विधायक बनेंगे। 

इसी के साथ-साथ दबखेड़ी गांव के शेरसिंह बाजीगर ने भी अपने समर्थकों बलविंद्र सिंह, परविंद्र सिंह, अमरजीत, छिंदाराम, ओमप्रकाश, देशराज, बाबूराम, श्याम चंद, बलजिंद्र, बलबीर और सुच्चा राम के साथ कांग्रेस छोडक़र इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। गांव रतगल में पूर्व सरपंच सरदार सोहन सिंह व नरेश कुमार नबंरदार के नेतृत्व में सैनी समाज के लगभग 500 से अधिक लोगों ने कांग्रेस को अलविदा कहकर इनैलो का दामन थामा। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष एवं थानेसर हलके से इनैलो प्रत्याशी अशोक अरोड़ा ने इन सभी का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया और कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है। उन्होंने भाजपा को कांग्रेस की बी टीम बताते हुए कहा कि जिन लोगों के भ्रष्टाचार से जनता दुखी थी, भाजपा ने उन कांग्रेसियों को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में इनैलो के पक्ष में लहर चल रही है। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस व भाजपा का सूपड़ा साफ करके चौ. ओमप्रकाश चौटाला को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है।