5 Dariya News

जम्मू एवं कश्मीर में गोलीबारी जारी, 3 घायल

5 दरिया न्यूज

जम्मू 07-Oct-2014

जम्मू एवं कश्मीर में भारत एवं पाकिस्तानी सैनिकों के बीच जारी गोलीबारी में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी मंगलवार को दी। गोलीबारी को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित तीन जिलों के 20,000 गांवों में लोगों को घर छोड़कर भागना पड़ा है। जम्मू में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "अरनिया कस्बे में तीन आम नागरिक सोमवार रात पाकिस्तान रेंजर्स की गोलीबारी और मोटार्र हमले में घायल हो गए।"जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों में लगातार गोलीबारी की वजह से ग्रामीणों को घर छोड़कर भागना पड़ा है, जिन्हे अस्थाई शिविरों में रखा गया है। पुलिस ने कहा, "घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पाकिस्तान की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।"जम्मू एवं सांबा जिलों में अरनिया, परगवाल, कानचक, रामगढ़ और दूसरे स्थानों पर पाकिस्तान रेंजर्स एवं बीएसएफ के बीच सोमवार शाम को शुरू हुई गोलीबारी मंगलवार को भी जारी है।भारत और पाकिस्तान के बीच 2003 में हुई युद्धविराम संधि के उल्लंघन के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को पाकिस्तान से जम्मू एवं कश्मीर में युद्धविराम संधि का उल्लंघन बंद करने के लिए कहा। उन्होंने पाकिस्तान को आगाह किया किया भारत में अब समय बदल गया है। मंत्री का यह बयान जम्मू एवं कश्मीर में पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में पांच आम नागरिकों की मौत और 29 लोगों के घायल होने की खबर मिलने के बाद आया।