5 Dariya News

प्रदेश में तीसरी बार कांग्रेस की सरकार बनेगी : डॉ. अशोक तंवर

5 दरिया न्यूज

फतेहाबाद 05-Oct-2014

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि चुनाव के बाद प्रदेश में तीसरी बार कांग्रेस की सरकार बनेगी और फतेहाबाद सहित सभी जिलों में युनिर्वसिटी खोली जाऐंगी।डॉ. अशोक तंवर आज फतेहाबाद जिले के टोहाना, रतिया और फतेहाबाद विधनसभा क्षेत्रों मे कांग्रेस उम्मीदवारो के पक्ष में तूफानी दौरा कर चुनाव प्रचार कर और जनता से कांग्रेस प्रत्याशियो को जिताने का आहवान कर रहे थे । उन्होने आज सुबह सिरसा और करनाल के घरौंडा मे भी चुनाव प्रचार किया। उन्होंने टोहाना की सब्जी मंडी तथा गांव सनियाना, रतिया और शाम को फतेहाबाद के भूना और नहला मे जनसभाओ को संबोधित किया। 

विपक्ष पर तीखा राजनैतिक हमला बोलते हुए डा.तंवर ने कहा कि प्रदेश की जनता सच की सरकार चाहती है, झुठे वादों की सरकार नहीं। उन्होने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दौरों से प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में नया माहौल बना है, और कांग्रेस कार्यकर्ता नये जोश व उत्साह से चुनाव प्रचार में जुट गऐ हैं।विभिन्न जनसभाओं को संबोधित करते हुए डा0 तंवर ने कहा कि कार्यकर्ता छोटे मोटे व्यक्तिगत मुदों को भूलकर पार्टी व प्रदेश के हित में जुट जाऐं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही सभी धर्मों और 36 बिरादरी को साथ लेकर चल सकती है जबकि अन्य दल केवल जात-पात के आधर पर बांट कर राजनीति करते हैं। उन्होने केन्द्र की भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों की भी आलोचना की और कहा कि उसकी गलत नीतियों के कारण चावल और कपास के उचित दाम किसानों को नही मिले।