5 Dariya News

देश को आर्र्थिक सुदृढ़ बनाने के लिए कांग्रेस ने साकारात्मक कदम उठाए:सोनिया गांधी

काले धन के बहाने सोनिया गांधी का भाजपा पर निशाना,लोकसभा चुनाव में किया एक भी वादा पूरा नहीं

5 दरिया न्यूज

महम/सिरसा 04-Oct-2014

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने काले धन के बहाने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव के दौरा किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने सवाल किया कि 100  दिन में काला धन वापस लाने के भाजपा के वादे का क्या हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा नकली सपने दिखाने में लगी हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा दिखावा कर रही है, जैसे सब कुछ पहली बार ही हुआ हो। यूपीए सरकार की योजनाओं का नाम बदलकर दोबारा लागू कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सिरसा में कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभा की। सोनिया गांधी ने दस मिनट के अपने भाषण की शुरूआत हरियाणा को बहादुर जवानों की धरती संबोधित करते हुए किया। भारत कई वर्षों की मेहनत देश परमाणु शक्ति बना है। पंडित नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, सरदार पटेल,राजीव गांधी और मनमोहन सिंह ने देश की तरक्की के लिए मेहनत की है। इसलिए विदेशों में भारत को आदर से देखते हैं। कांग्रेस के संघर्ष के नतीजे हैं कि दस वर्षों में हरियाणा ने खूब तरक्की की है। सोनिया गांधी ने सरकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पहला मेडिकल कॉलेज सोनीपत में खोला गया। हरियाणा सरकार ने सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया है। दस हजार से नए सफाई कर्मचारी गांवों में नियुक्त किए गए। विकास की मंजिल तक पहुंचना मामूली बात नहीं। 68 साल में विकास की नींव तैयार हुई है। देश का तेजी से विकास किया गया। 

सोनियां गाधी ने कहा कि दस साल पहले हरियाणा में धमकियां और वसूली का बोलबाला था। इसके विपरीत हुडा सरकार ने कानूनी राज कायम किया। आज सभी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। चुनाव सामने हैं, इसलिए हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि किसी विकास पर किसी की नजर न लगे। सोनिया ने बीजपीे पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनावों में नए समझौते हुए है। झूठे सपने दिखाने वालों की असलियत जनता समझ चुकी है। उनकी करनी और कथनी में अंतर है। इसलिए किसी भी दल के बहकावे में न आए। वहीं सीएम भूपेंद्र सिंह हुडा ने कहा पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला कहते हैं कि उन्हें 3208 युवाओं को नौकरी देने पर सजा हुई। यदि यह बात हैं तो मुझे 80 हजार नौकरियां देने पर फांसी होगी। चौटाला ने 3200 वास्तविक हकदारों के घरों के चिराग बुझाकर अपने चहेतों के घरों में रोशनी की है। बीजेपी धनाढय़ों की पार्टी है। लोकसभा चुनावों में बीजेपी की नीतियों को वोट नहीं मिला। बीजेपी सरकार के शासनकाल में फसलों के भाव गिर गए है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जब मनमोहन सिंह पीएम थे और अमेरिका गए तो न्यूक्लिर डील हुई। मोदी अमेरिका से क्या लेकर आए ।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज रोहतक के महम व सिरसा में कांगे्रस की चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर रही थीं। विधानसभा चुनाव के दौरान हरियाणा में सोनिया गांधी की यह पहली चुनावी रैली थी। इन रैलियों के जरिए उन्होंने हरियाणा में कांग्रेस पार्टी को जिताने की अपील की। रैली के दौरान अपने संबोधन में कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा का नाम लिए बगैर कहा कि चुनाव जब आते हैं तब कुछ राजनीतिक दल जनता को बहकाने के लिए आते हैं। लोकसभा चुनाव में भी बहकाने का काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करने के लिए क्या कदम उठाए गए। क्या महंगाई कम हुई, 100 दिन में काला धन वापस लाने के वादे का क्या हुआ। सोनिया गांधी ने कहा कि भाजपा दिखावा कर रही है, जैसे सब कुछ पहली बार हो रहा हो। यूपीए सरकार की नीतियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यूपीए की नीतियों का नाम बदलकर भाजपा सरकार लागू कर रही है। इसलिए दिल से नहीं, दिमाग से फैसला लेने की जरूरत है, भावनाएं भड़काने वालों से सावधान रहने की जरूरत है। वे बोली कि जो चिल्लाता बहुत है, वह सच्चा नहीं होता। 

सोनिया गांधी ने इनेलो का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ दल जातपात और भेदभाव की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि वे नकली सपने दिखाने में लगे हैं, तरक्की से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद कुछ दल सत्ता के लिए हाथ भी मिला सकते हैं। ऐसे लोगों से बचना है। उनका इशारा इनेलो और भाजपा की ओर था। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हाल ही में उत्तर भारत के राज्यों में हाल ही में सम्पन्न हुए उप-चुनाव में भाजपा को मिली करारी शिकस्त से जाहिर होता है कि जनता ने भाजपा की नीतियों की बजाय एक व्यक्तिविशेष को वोट दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीब,मजदूर किसान की हितैषी पार्टी है जबकि भाजपा धनाढ्य लोगों का दल हैै। वहीं कांग्रेस पार्टी का किसान-मजदूर व गरीबों की हितैषि है। हरियाणाा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डï ने कहा कि अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग के लोगों को कर्ज के बोझ से मुक्त करने के लिए हरियाणा सरकार ने 154 करोड़ 75 लाख के कर्जे माफ किए।

पैंशन पर बोले पंद्रह सौ की घोषणा की है तीसरी बार सरकार बणाओ तो एक जोटा ओर मारद्यूंगाविपक्षी पाटीर्यों पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी ने वर्ष 1999 में अपने कार्यकाल में वृद्घावस्था पेंशन केवल 200 रुपये दी थी छह साल बाद भी केवल 200 रुपये ही छोड़ गये। लेकिन वर्ष 2005 में कांग्रेस पार्टी के सत्ता सम्भालते ही सरकार ने बुजुर्गों की बुढापा पेंशन बढाकर 300 रुपये, फिर बढ़ाकर 500 रुपये व उसके बाद 700 रुपये और इसके बाद बढाकर 1000 रुपये मासिक की है। इसके अलावा, हरियाणा सरकार ने अपने बुजुर्गों को और मान सम्मान देने के लिए 1000 रुपये की इस वृद्घावस्था पेंशन को पहली नवम्बर से बढाकर 1500 रुपये करने का निर्णय लिया है। श्री हुड्डा ने कहा कि  पंद्रह सौ की घोषणा की है तीसरी बार सरकार बणाओ तो एक जोटा ओर मारद्यूंगा

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री अमेरिका से हरियाणा के लिए खाली हाथ आए हैं जबकि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अमेरिका गए तो न्यूक्लीयर डील लेकर आए जिसके बाद फतेहाबाद में परमाणु संयंत्र लगाया गया। कांग्रेस सरकार के दौरान शुरू किए गए प्रोजेक्ट का बंद करने का काम किया जा रहा है। मनरेगा मजदूरी को रोकने का काम किया है। धान-कपास के मूल्य डेढ़ से ढाई हजार रुपए प्रति एकड़ गिर गए हैं जिससे किसान को 20 से 25 हजार रुपए का नुकसान प्रति एकड़ हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि यही अच्छे दिन हैं तो हमें ऐसे अच्छे दिन नहीं चाहिएं। उन्होंने कहा कि गुमराह होने का नतीजा हमने देख लिया है, भाजपा बेनकाब हो गई है। उन्होंने कहा कि अब दिग्भ्रमित होने का समय नहीं है और कांग्रेस ने इस क्षेत्र की ताकत बढ़ाने का काम किया है। इनेलो व उसके सहयोगी दलों के शासनकाल से अधिक विकास कांग्रेस ने किया है। 

रेलवे ओवरब्रिज, नई नहरें निकालने, यूनिवर्सिटी का विकास इस सरकार में हुए हैं। रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। अच्छे दिन आने वाले है के नारे  कि हवा निकल चुकी है। जनता को एक बार गुमराह किया जा सकता है । उन्होंने कहा पिछले दस साल में हरियाणा में रिकार्ड विकास कार्य हुए हैं हर जिला का सामान विकास किया गया है। हर वर्ग कांग्रेस की सरकार से खुश है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी दुनियां की सबसे ताकतवर महिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस ने पहली बार अधिक संख्या में युवाओं को मैदान में उतारा हैै। दीपेंद्र ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार मनरेगा जैसी गरीब हितैषी योजनाओं को बंद कर रही हैै। उन्होंने कहा कि धान,नरमा के भाव गिरने से किसान चिंतित है । अगर भाजपा ने यही अच्छे दिन देने थे तो बड़ा आश्चर्र्य है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सिक्खों की भावना को सिरे चढ़ाते हुए एचएसजीएमसी का गठन किया गया हैै। रैली में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी शकील अहमद भी मौजूद रहे। मंच संचालन प्रदेश कांग्रेस की सह प्रभारी आशा कुमारी ने किया। महम व सिरसा में कांगे्रस के विधानसभा उम्मीदवारों ने बारी-बारी श्रीमति सोनिया गांधी से परिचय किया व आशाीर्वाद लिया। सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, शकील अहमद व आशा कुमारी भी मौजूद थे।