5 Dariya News

राष्ट्रपति भवन में 'स्वच्छ भारत रन' का आयोजन

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली 04-Oct-2014

राष्ट्रपति भवन में शनिवार को 'स्वच्छ भारत रन' का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति भवन से जारी एक बयान में कहा गया, "राष्ट्रपति भवन में आज (शनिवार) सुबह की शुरुआत 'स्वच्छ भारत रन' के साथ हुई। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दौड़ को हरी झंडी दिखाई, जिसमें लगभग 1,500 लोगों ने हिस्सा लिया।"बयान में यह भी कहा गया कि राष्ट्रपति ने भी कुछ दूरी तक प्रतिभागियों का साथ दिया।इस दौड़ में सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी, राष्ट्रपति के सुरक्षागार्ड और दिल्ली पुलिस एवं उनके परिवार के सदस्यों ने भाग लिया।इससे पूर्व बीते दो अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'स्वच्छ भारत अभियान' का शुभारंभ किया, जिसके तहत अगले पांच साल में देश को साफ-स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया गया।