5 Dariya News

नरेंद्र मोदी ने हरियाणा की जनता से बदलाव का आह्वान किया

5 दरिया न्यूज

करनाल (हरियाणा) 04-Oct-2014

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हरियाणा के लोगों से बदलाव का आह्वान करते हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में भारी संख्या में मतदान करने की अपील की, ताकि यह पूर्ण बहुमत की सरकार बना सके। मोदी ने हरियाणा में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 15 अक्टूबर को 90 विधानसभा सीटों पर होने वाला चुनाव इस राज्य का भविष्य तय करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं आपसे भाजपा को वोट देने की अपील करता हूं, ताकि यह पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना सके। अगर आप आगे बढ़ना चाहते हैं, तो बदलाव जरूरी है। हरियाणा को कांग्रेस के कुशासन से मुक्त कराइए।"