5 Dariya News

एशियाई खेल 2014 : पदक तालिका में 8वें स्थान पर भारत

5 दरिया न्यूज

इंचियोन (दक्षिण कोरिया) 03-Oct-2014

17वें एशियाई खेलों में शुक्रवार को कबड्डी में दो स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही भारत के खाते में स्वर्ण पदकों की संख्या 11 हो गई। इसके साथ ही भारत 9 रजत, 37 कांस्य और कुल 57 पदकों के साथ पदक तालिका में आठवें स्थान पर है। प्रतिस्पर्धाओं के लिहाज से भारत के लिए हालांकि एशियाई खेलों का समापन हो चुका है और शनिवार को आधिकारिक तौर पर भी इसका समापन हो जाएगा। ऐसे में पदक तालिका में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है।चीन अब भी 149 स्वर्ण पदकों के साथ शीर्ष पर बना हुआ है जबकि मेजबान दक्षिण कोरिया 77 स्वर्ण के साथ दूसरे पायदान पर है। जापान 46 स्वर्ण पदक के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है।

पदक तालिका : 

1. चीन : 149 स्वर्ण, 107 रजत, 81 कांस्य (337 पदक)

2. दक्षिण कोरिया : 77 स्वर्ण, 71 रजत, 80 कांस्य (228 पदक)

3. जापान : 46 स्वर्ण, 73 रजत, 76 कांस्य (195 पदक)

4. कजाकिस्तान : 28 स्वर्ण, 22 रजत, 32 कांस्य (82 पदक)

5. ईरान : 21 स्वर्ण, 18 रजत, 17 कांस्य (56 पदक)

6. थाईलैंड : 12 स्वर्ण, 7 रजत, 28 कांस्य ( 47 पदक)

7. उत्तर कोरिया : 11 स्वर्ण, 11 रजत, 14 कांस्य (36 पदक)

8. भारत : 11 स्वर्ण, 9 रजत, 37 कांस्य (57 पदक)

9. कतर : 10 स्वर्ण, 0 रजत, 4 कांस्य (14 पदक)

10. चीनी ताइपे : 9 स्वर्ण, 18 रजत, 20 कांस्य (47 पदक)