5 Dariya News

खन्ना घटना पर कांग्रेस एवं आप राजनीतिक रोटियां सेकने से बाज़ आये-महेश इंद्र सिंह ग्रेवाल

प्रताप सिह बाजवा को मिसाली सज़ा की परिभाषा बताने के लिए कहा

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ 03-Oct-2014

खन्ना पुलिस जिले में दो दलित नवयुवकों के कत्ल की घटना के मुद्दे पर शिरोमणि अकाली दल ने कांग्रेस एवं आम आदमी पार्टी को राजनीतिक रोटियां ना सेकने की नसीहत दी है। शिरोमणि अकाली दल के महासचिव एवं कोर कमेटी सदस्य स. महेश इंद्र सिंह ग्रेवाल ने आज यहां ज़ारी प्रेस बयान में कहा है कि पंजाब सरकार ने पहले ही आरोपी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर दी है। ग्रेवाल ने कहा कि कांग्रेस एवं आप दोनो पार्टियों को राज्य के लोगों ने अब नकार दिया है और अब इन पार्टियों के नेताओं ने हारो से बौखलाहट में आकर इक्टठ्े हाथ मिला लिया है। दोनो पार्टियां अपने खोये वकार को बहाल करने के लिये गंदी राजनीति पर उतर आयी है और इस दुखदायी घटना पर राजनीतिक रोटियां सेकने लग गई हैं। पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप सिह बाजवा को मिसाली सजा संबंधी अपना पक्ष स्पष्ट करने की बात करते हुये स. ग्रेवाल ने कहा कि स. बाजवा बतायें की आरोपी पुलिस कर्मचारियों को नौकरी से बरतरफ करने और खन्ना के एस एस पी को मुअत्तल करना कौन सी सजा है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सत्ता के दौरान आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करनी तो दूर की बात  बल्कि जांच से पूर्व ही क्लीन चिट दे दी जाती थी। उन्होंने कहा कि अब जब राज्य के लोगों ने लगातार कांग्रेस को हर फ्रंट पर नकार दिया है तो कांग्रेसी नेता राजनीतिक रोटियां सेकने के लिये मगरमच्छ के आंसू बहाने लग पड़े  हैं। स. ग्रेवाल ने कहा कि राज्य के उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल जो गृह विभाग के भी मंत्री हैं, ने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा है कि कानून से उपर कोई भी नही है। इसकी उदाहरण पेश करते हुये उन्होंने आरोपी पुलिस वालों को मिसाली सजा दी है। उन्होंने कहा कि आप के नेता भगवंत मान तमाशा करने के अतिरिक्त और कुछ नही कर सकते और ऐसा ही तमाशा उन्होंने समराला में किया है। भगवंत मान की ऐसी घटिया हरकतों के कारण ही आप पार्टी का ग्राफ राज्य में एकदम नीचे गिरा है। उन्होंने आप नेताओं को अच्छी और बेहतर राजनीति करने की नसीहत दी। सीनियर अकाली नेता ने कहा कि पंजाब सरकार खन्ना घटना पर पीडि़तों से पूरा न्याय करेगी और किसी भी आरोपी को नही छोड़ा जायेगा। उन्होंने पुन: यह बात दोहराई की कांग्रेस एवं आप लोगों की भावनाओं से खेलना बंद कर दे।