5 Dariya News

एशियाई खेल 2014 :चीनी खिलाड़ी डोप टेस्ट में फेल, मंजू को मिला रजत

5 दरिया न्यूज

इंचियोन (दक्षिण कोरिया) 03-Oct-2014

गोला फेंक में 28 सितंबर को कांस्य जीतने वाली मंजू बाला के पदक में सुधार कर शुक्रवार को उन्हें रजत पदक विजेता घोषित किया गया। दरअसल, इस स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वालीं चीन की झांग वेनजियू को डोप टेस्ट में फेल पाया गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार 26 सितंबर को झांग से नमूना इकट्ठा किया गया था। जांच में उनके नमूने में प्रतिबंधित जेरानोल पाया गया। एशियाई ओलंपिक संघ (ओसीए) ने बताया, "प्रतियोगी को अयोग्य घोषत कर दिया गया है। साथ ही उनसे स्वर्ण पदक भी वापस ले लिया गया है।"झांग को अयोग्य घोषित करने के साथ ही स्पर्धा का स्वर्ण चीन की ही वांग झेंग को दिया जाएगा जबकि मंजू रजत पदक की हकदार होंगी। कांस्य पदक जापान की एया मासुमी को मिलेगा।