5 Dariya News

एशियाई खेल 2014 : भारत के पदक विजेता

5 दरिया न्यूज

इंचियोन (दक्षिण कोरिया) 03-Oct-2014

17वें एशियाई खेलों में शुक्रवार को भारत की झोली में दो स्वर्ण आए। भारत की महिला एवं पुरुष टीमों ने ईरान को हराकर एशियाई खिताब बरकरार रखा। पुरुष टीम लगातार सातवीं बार चैम्पियन बनी जबकि महिला टीम ने दूसरी बार स्वर्ण जीता। शुक्रवार को भारत को ताइक्वांडो में निराशा हाथ लगी। साथ ही वॉलीबॉल में पांचवें व छठे स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने कतर को 3-2 से हरा दिया।गुरुवार को भी भारत को दो स्वर्ण मिले थे। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जहां 16 वर्षो बाद स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया था, वहीं महिलाओं की 4 गुणा 400 मीटर रिले टीम ने लगातार दूसरी बार शानदार प्रदर्शन करते हुए नया गेम्स रिकॉर्ड कायम किया और अपने स्वर्ण पदक का सफलतापूर्वक बचाव किया था।इसके अलावा मुक्केबाजों विकास कृष्णन और सतीश कुमार तथा एथलीट इंदरजीत सिंह ने गोला फेंक में भारत को कांस्य पदक दिलाए।आइए देखें अब तक किन-किन खिलाड़ियों ने देश के लिए कौन-कौन से पदक जीते हैं :

स्वर्ण :

जीतू राय (निशानेबाजी)

भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम (संदीप कुमार, रजत चौहान, अभिषेक वर्मा।

भारतीय पुरुष स्क्वॉश टीम (सौरभ घोषाल, हरिंदर पाल सिंह संधू, मशेह मनगांवकर, कुश कुमार)

योगेश्वर दत्त (कुश्ती)

सीमा पूनिया (एथलेटिक्स, चक्का फेंक)

सानिया मिर्जा-साकेत मिनेनी (मिश्रित युगल टेनिस)

एम. सी. मैरी कोम (मुक्केबाजी)

भारतीय पुरुष हॉकी टीम

भारतीय महिला 4 गुणा 400 मीटर रिले टीम (प्रियंका पंवार, टिंटू लुका, मंदीप कौर, एम. पोवम्मा)

पुरुष कबड्डी टीम

महिला कबड्डी टीम

रजत :

सौरभ घोषाल (स्क्वॉश)

भारतीय पुरुष निशानेबाजी टीम (पेंबा तमांग, गुरप्रीत सिंह, विजय कुमार।

भारतीय महिला स्क्वॉश टीम (जोशना चिनप्पा, एनाका एलंकामोनी, अपराजिता बालामुरुकन)

अभिषेक वर्मा (तीरंदाजी)

खुशबीर कौर (एथलेटिक्स)

साकेत मिनेनी-सनम सिंह (पुरुष युगल टेनिस)

बजरंग (कुश्ती)

विकास गौड़ा (एथलेटिक्स, चक्का फेंक)

टिंटू लुका (एथलेटिक्स, 800 मीटर)

कांस्य :

श्वेता चौधरी (निशानेबाजी)

पुरुष निशानेबाजी टीम (जीतू राय, समरेश जंग, प्रकाश नानजप्पा)

महिला बैडमिंटन टीम (सायना नेहवाल, पी. वी. सिंधु, पी. सी. तुलसी, अश्विनी पोनप्पा, प्रद्न्या गडरे, एन. सिक्की रेड्डी, तन्वी लाड)

महिला निशानेबाजी टीम (राही सरनोबत, अनीसा सैयद, हीना सिद्धू।

दीपिका पल्लिकल (स्क्वॉश)

पुरुष निशानेबाजी टीम (अभिनव बिंद्रा, रवि कुमार, संजीव राजपूत।

अभिनव बिंद्रा (निशानेबाजी)

सानाथोई देवी (वुशु)

नरेंद्र ग्रेवाल (वुशु)

दुष्यंत दोशियान (रोइंग)

स्वर्ण सिंह (रोइंग)

भारतीय पुरुष रोइंग टीम (कपिल शर्मा, रंजीत सिंह, बजरंग लाल ठक्कर, रॉबिन उल्हानन, सावन कुमार कलकल, मोहम्मद आजाद, मनिंदर सिंह, देविंदर सिंह, मोहम्मद अहमद)

महिला निशानेबाजी टीम (शगुन चौधरी, श्रेयसी सिंह, वर्षा वर्मन)

संदीप सेजवाल (तैराकी)

चैन सिंह (निशानेबाजी)

महिला तीरंदाजी टीम (पुर्वाशा शेंडे, सुरेश वेनम, तृषा देब)

तृषा देब (तीरंदाजी)

विनेश फोगट (कुश्ती)

गीतिका जाखड़ (कुश्ती)

ललिता शिवाजी बाबर (एथलेटिक्स, 3000 मीटर स्टेपलचेज)

मंजू बाला (एथलेटिक्स, गोला फेंक)

युकी भांबरी (टेनिस)

भारतीय पुरुष टेनिस जोड़ी (युकी भांबरी-दिविज शरण)

भारतीय महिला टेनिस जोड़ी (सानिया मिर्जा-प्रार्थना थोंबारे)

पोवम्मा राजू (एथलेटिक्स)

राजीव आरोकिया (एथलेटिक्स)

नरसिंह पंचम यादव (कुश्ती)

नवीन कुमार (एथलेटिक्स)

जयशा वीतील (एथलेटिक्स)

सरिता देवी (मुक्केबाजी)

पूजा रानी (मुक्केबाजी)

महिला नौकायन जोड़ी (वर्षा गौतम-ऐश्वर्या नेदुनचेझियान)

भारतीय महिला हॉकी टीम

अन्नू रानी (एथलेटिक्स, भाला फेंक)

सतीश कुमार (मुक्केबाजी)

विकास कृष्णन (मुक्केबाजी)

इंदरजीत सिंह (एथलेटिक्स, गोला फेंक)