हजकां पार्टी के अनेक पदाधिकारियों ने अपनी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देकर कांग्रेस पार्टी में शामिल
5 दरिया न्यूज
चंडीगढ़ 02-Oct-2014
हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में आज यहां हजकां पार्टी के जगाधरी जिला के अनेक पदाधिकारियों ने अपनी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देकर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पंजाबी महासभा के अशोक मैहता की अध्यक्षता में जो लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं उनमें जगाधरी हलका के पूर्व हजकां प्रत्याशी बलविंद्र संधोए , हजकां जिला महासचिव सूरजभान वर्मा, जिला सचिव हरभजन सिंह राणा,विनोद डैनियल, मुस्तकीन, जिला उपाध्यक्ष अंग्रेज किशनपुरा, ओ.पी राणा,हलका प्रधान धर्मेंद्र प्रजापति, देवेंद्र वर्मा, प्रभजोत, रोहित, नरेश सिंगला, कपिल, विकास, प्रवेश, अमित, जयप्रकाश, सोनू, मनिष ,रजत वालिया, मोह मद अली, शहीद हसन, मुस्ताक, गालिब, देवेंद्र वालिया, चरण सिंह,पवन कुमार, असगर अली, पूर्णचंद, गफूर, सलीम, नसीरूदीन, दीपा, विशाल शर्मा, मोह मद यामीन, प्रेम सिंह, रविंद्र, श्याम नारायण, ब्रह्मपाल गुर्जर, किरणपाल, संजीव मित्तल, बली सिंह, मोनू सैनी, खान बहादुर, राजूल हसन समेत अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था जताई और कहा कि वे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। मु ख्यमंत्री श्री हुड्डा ने कहा कि हजकां पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले इन सभी कार्यकताओं को पूरा मान स मान दिया जाएगा।