डीसी ने पेयजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)
ऊना 01-Jun-2013
डीसी अभिषेक जैन ने आज यहां आइपीएच विभाग के अघिकारियों के साथ बैठक करके उन्हें गर्मियों के इस मौसम में जिला के विभिन्न भागों में पेयजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने और निर्माणाधीन योजनाओं को पूरा करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने आईपीएच विभाग के कर्मचारियों को फील्ड में जाकर पेयजल योजनाओं की स्थिति की मॉनिटरिंग करने और अपना मोबाईल हर वक्त खुला रखने के निर्देश भी दिए। बैठक में एक्सईएन मुकेश हीरा सहित विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।