5 Dariya News

प्रदेश में हुई कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट : राजीव दयोल

बोले : प्रदेश को दीमक की तरह चाट रहे है कांग्रेस नेता , कांग्रेस ने किया आम व गरीब आदमी का जीना दुश्वार

5 दरिया न्यूज (प्रशांत प्रवीण कौशिक )

करनाल 30-May-2013

हजकां के वरिष्ठ नेता व युवा प्रदेश महासचिव राजीव दयोल ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। सी.एम. भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा को जनता की चिंता नही है। उनकी सोच सिर्फ एक हल्के का विकास करने तक ही सीमित है। वह आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। हजकां नेता राजीव दयोल ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रदेश को दीमक की तरह चाट रहे है। जिससे आम व गरीब आदमी का जीना दुश्वार हो गया है। उन्होनें कहा कि केवल हजकां ही एक ऐसी पार्टी है जो गरीब व आम आदमी को उनका हक दिला सकती है। दयोल ने यह भी कहा कि अब प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है और आगामी चुनावों में कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंनें बताया कि कांग्रेस हुड्डा सरकार भ्रष्टाचार के आंकठ में डूबी हुई है। राजीव ने कहा कि हजकां-भाजपा का गठबंधन पूरी तरह से मजबूत हो रहा है। गठबंधन के सता में आते ही समान विकास, रोजगार व कानून व्यवस्था बनाएगा। राजीव दयोल ने दावा करते हुए कहा कि प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री सिर्फ कुलदीप बिश्रोई ही होंगें। उनका मुख्यमंत्री बनना तय है और जब वह मु यमंत्री बन जाऐंगें तो प्रदेश में विकास की तस्वीर बदल जाएगी। इस मौके पर युवा महासचिव राजीव दयोल के साथ सुशील, जोगेंद्र, मनिंन्द्र, साहब, संदीप, पठान, रोहताश, दरबारा व सुभाष के अलावा अन्य मौजूद थे।