5 Dariya News

बंदरोल सब्जी मंडी में पार्किंग की समस्या से परेशान आढ़ती

सरकार से की पार्किंग व्यवस्था करने की मांग, आढ़ती एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का भी हुआ गठन

5 दरिया न्यूज (धर्मचंद यादव)

कुल्लू 28-May-2013

जिला के बागवानों व किसानों के फल-सब्जियों को बेचने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली बंदरोल सब्जी मंडी पार्किंग की समस्या से जूझ रही है। टैंटों में चल रही इस सब्जी मंडी की दशा को शीघ्र सुधारने के लिए सब्जी मंडी के पदाधिकारियों ने सरकार से गुहार लगाई है। आढ़तियों की मानें तो अब सीजन भी शुरू हो चुका है और हर रोज यहां पर किसानों के 200 से 300 वाहन व व्यापारियों के भी लगभग इतने ही वाहन आते हैं जिनके लिए पार्किंग का कोई स्थायी हल नहीं निकाला गया है। नतीजतन जाम लग रहा है और इसी मंडी के साथ एन.एच. भी जिसमें पर्यटक वाहन दौड़ते हैं जो जाम लगने के कारण परेशानी झेलते हैं। आढ़ती एसोसिएशसन की नगठित कार्यकारिणी ने समस्या सुलझाने की मांग सरकार से की है। 

परिधि गृह में नव गठित कार्यकारिणी ने प्रैस वार्ता की। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई जिसमें आढ़ती एसोसिएशन बंदरोल के प्रधान पद पर जीवा नंद ठाकुर, चैयरमेन पद पर हुक्म चंद ठाकुर, उपप्रधान राम लाल पठानिया, सचिव शरव नेगी, सह सचिव जगदीश महंत, कोषाध्यक्ष बुद्धि ङ्क्षसह ठाकुर, सलाहकार चमन लाल शर्मा, मदन गोपाल महंत, लेखा समिति में तेज राम ठाकुर, राकेश पठानिया, रविन्द्र ठाकुर, प्रैस सचिव श्याम कुल्लवी व कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में थरवन लाल नेगी, गोवर्धन ङ्क्षसह ठाकुर, हेमंत शर्मा, नूतन ठाकुर, केहर ङ्क्षसह नेगी, नारायण ङ्क्षसह ठाकुर, कृष्ण गोपाल महंत को चुने जाने की जानकारी दी गई। पत्रकारों को संबोधित करते हुए नव नियुक्त प्रधान जीवा नंद ठाकुर ने बताया कि टैंटों में चल रही इस सब्जी मंडी को नवम्बर-दिसम्बर से पक्की मंडी बनाने का कार्य आरंभ किया जाएगा और सभी कागजी औपचारिकताएं मार्किट कमेटी ने पूर्ण कर ली है। उन्होंने मार्केट कमेटी से मांग की है कि जब मंडी का नक्शा बनेगा तो उसके लिए एसोसिएशन को भी विश्वास में लिया जाए। इस अवसर पर एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।