हरियाणा में कांगेस की सरकार बनी तो केंद्र में हिलेगी सरकार: दीपेंद्र
दीपेन्द्र ने की कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील
5 दरिया न्यूज
जींद 01-Oct-2014
कांग्रेस पार्टी को दिया आप के कीमती वोट से हरियाणा में कांगेस की सरकार बनेगी वहीं केंद्र की किसान व मजदूर विरोधी सरकार की नींव भी हिल जाएगी। यह दावा रोहतक के सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने अपने चुनाव प्रचार में तेजी लाते हुए बुधवार को पांच गावों में जनसभाओं को सम्बोंधित करते हुए किया। जिनमें जींद जिले के गांव ठाथरथ, कालवा, इगराह के साथ सोनीपत जिला के गांव दीपालपुर शामिल हैं। कांग्रेस के स्टार प्रचारक दीपेन्द्र के निशाने पर आज भी भाजपा व इनेलो रही। सफीदों विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बच्चन सिहं आर्य के समर्थन में आयोजित जनसभा में भाजपा पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा को हार का डर सता रहा है। इसी लिए प्रदेश का चहुंमुखी विकास कराने वाले मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिहं हुड्डा के सामने अपने मुख्यमंत्री पद के दावेदार का नाम घोषित करने से भाजपा कतरा रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री पद पर मोदी का नाम लेकर चुनाव लड़ा। राजस्थान में विजय राजे सिंधिया को सीएम स्थापित कर वोट मांगे, दिल्ली में हर्षवर्धन को सीएम प्रोजक्ट कर चुनाव लड़ा । सांसद ने इसी तर्ज पर हरियाणा में भी सीमए प्रोजक्ट कर चुनाव लडऩे की भाजपा को एक बार फिर चुनौती दी और कहा कि सीएम भूपेन्द्र हुड्डा के मुकाबले भाजपा अपने सीएम कैंडीडेट का नाम बताये।
दलबदलू चायनीज पूर्जें व भाजपा स्टोर
दीपेन्द्र ने कांगेस व अन्य दलों से भाजपा में जाने वाले लोगों को चायनीज पूर्जें करार देते हुए कहा कि बीजेपी भानमति का कुनबा चायीनज माल का गोदाम बन कर रह जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कहीं की इंट कहीं का रोड़ा वाली कहावत की तर्ज पर चल रही है, और प्रदेश में दूसरी पार्टियों से उन नेताओं तो तोडऩे का काम कर रही है जिन्हें किसी कारण टिकट नही मिला, और ऐसे लोगों को उनकी पार्टी से तोड़कर यह लोग उन्हें अपनी पार्टी में भी नजर अंदाज कर उनकी माटी खराब करने का काम कर रहे हैं।
भाजपा के झूठे वादों की खुल चूकी है कली : सांसद
सांसद दीपेन्द्र ने लोगों से कहा कि बेजीपी के झूठे वायदों की पोल अब खुल चुकी है जिसका नतीजा हाल ही में हुए चार राज्यों के उपचुनावों में देखने को मिला, जहाँ खुद प्रधानमंत्री मोदी के लोकसभा इलाके से भी बीजेपी का प्रत्याशी हार गया, और वहां की जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी पर अपना विश्वास जिताकर उसे भारी मतों से जिताने का काम किया। सांसद हुड्डा ने कहा कि प्रदेश की जनता अब ऐसे लोगों के बहकावे में नहीं आने वाली और लोग पंद्रह अक्टूबर को मतदान करके बीजेपी का घंमड तोडऩे का मन बना चुके हैं।
इनेलो को लिया आड़े हाथ, कहा चौटाला शासन में अपराधियों को मिलता संरक्षण
दीपेन्द्र ने इनेलों को भी आडे हाथों लेते हुए लोगों को इनेलो शासन में हुए दुलिना कांड व कंडेला कांड की यादें ताजा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इनेलों की 6 साल सरकार रही, जिसमें गरीबों पर अत्याचार हुए। इनेलो राज में अपराधियों को संरक्षण दिया जाता था। व्यापारियों से फिरोती मांगी जाती थी, लेकिन जबसे कांग्रेस ने सता सम्भाली और भूपेन्द्र सिहं हुड्डा मुख्यमंत्री बने हैं तब से प्रदेश में अमन चैन व कानून का राज है।
कहा बच्चन सिंह के विरोध के मायने भूपेन्द्र सिहं हुड्डा का विरोध
उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि जो भी साथी अपने आप को भूपेन्द्र सिहं हुड्डा की सेना के सिपाही समझते हैं तो सफीदों से कांग्रेस प्रत्याशी बच्चन सिंह आर्य को भारी मतों से जिताए। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव बहुत महत्व पूर्ण हैं, चुनाव में सफीदों से प्रत्याशी तो बच्चन सिहं आर्य हैं, संघर्ष मैं कर रहा हूं और खड़े हैं भूपेन्द्र सिहं हुड्डा। जो बच्चन सिहं की खिलाफत करेंगा तो समझो वो भूपेन्द्र सिहं हुड्डा की खिलाफत कर रहा हैं, इसलिए यह सुनिश्चित कर लें कि जो भूपेन्द्र सिहं हुड्डा को सीएम देखना चाहते हैं तो प्रदेश में तीसरी बार कांग्रेस की सरकार बनाएं ताकि प्रदेश का विकास निरंतर जारी रहे।