5 Dariya News

सेवा दल रैली

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

ज्वालामुखी 26-May-2013

आज समागम का शुभारंभ एक सेवादल रैली से हुआ जिस में संत निरंकारी सेवा दल के वरदी पहने हुए हजारों की संख्या में जवानों ने भाग लिया। रैली में उन्होंने शारीरिक व्याम,खेल तथा निश्वार्थ सेवा के महत्व को महत्वपूर्ण साधन दर्शाते हुए प्रभावशाली संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सेवा दल के प्रभारी श्री हरबंस लाल अरोड़ा जी ने बाबा जी से मिशन और मानवता की निरंतर सेवा करते रहने के लिए आर्शाीवाद की कामना की। 

रैली को आर्शीवाद प्रदान करते हुए बाब जी ने कहा कि सेवा दल के सदस्य न केवल सतसंग कार्यक्रमों और बड़े समागमों के प्रबंध में योगदान देते हैं बल्कि देश के किसी भी भाग में प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत तथा वचाव कार्यों में सहायता करते हैं। वे मिशन द्वारा चलाए जा रहे रक्तदान तथा समाज कल्याण की गतिविधियों में सक्रिय रूप से योगदान देते हैं।

बाबा जी ने कहा कि कोई भी सेवा छोटी या बड़ी नही होती है। मानव की सोच ही उसे छोटा या बड़ा बनाती है। उन्होंने सेवा दल के सदस्यों के अनुसाशन तथा भक्ति भाव की सराहना करते हुए कहा कि यह सदस्य औरों के लिए अनुपम उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। बाबा जी ने कहा कि सेवादल के सदस्य यह समझते हैं कि सेवा उत्तम भागों को प्राप्त होती है इस लिए वे अपनी सामाजिक तथा पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए सेवा करते हैं।