5 Dariya News

पूर्व मंत्री लछमन सिंह के बेटे अभय चौटाला की मौजूदगी में समर्थकों सहित इनेलो में शामिल

5 दरिया न्यूज

कालका 30-Sep-2014

विधानसभा चुनाव 2009 में कालका सीट से आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडऩे वाले पूर्व मंत्री स्व: लछमण सिंह के पुत्र भगत सिंह ने परिवार व समर्थकों सहित आज कालका में अपने निवास स्थान पर इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला की मौजूदगी में इनेलो पार्टी का दामन थाम लिया। इस दौरान कालका से इनेलो प्रत्याशी व विधायक प्रदीप चौधरी, पंजाब के सीपीएस एनके शर्मा भी मौजूद थे। अभय चौटाला ने संबोधन में कहा कि आज कांग्रेस-भाजपा के प्रति जनता में नफरत है, क्योंकि चुनावों में किए गए वायदों को भूलकर दोनों पार्टियों ने केवल अपने निजी फायदे के लिए सत्ता का उपयोग किया। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कालका में कांग्रेस-भाजपा व बसपा और विनोद शर्मा की पार्टी ने बाहरी उम्मीदवारों को टिकटें देकर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ किया है। विनोद शर्मा ने अपनी पार्टी का नाम तो हरियाणा जनचेतना पार्टी रखा है, लेकिन इनमें चेतना केवल अपने लिए है, जनता के साथ कोई लगाव नही है। उन्होंने कहा कि इनेलो प्रत्याशी प्रदीप चौधरी में क्षेत्र के विकास को लेकर लगन है और जब 2000-2005 में इनेलो की सरकार थी तो इन्होंने यह न सोच कर कि कालका से विधायक चन्द्रमोहन है परंतु उन्होंने इनैलो सरकार होते हुए क्षेत्र के विकास के लिए चौधरी ओमप्रकाश चौटाला से हमेशा आग्रह किया और क्षेत्र में बहुत विकास हुआ और युवाओं को रोजगार भी मिला। 

अभय सिंह चौटाला ने सरदार भगत सिंह के बारे में कहा कि आज से वो ही चुनाव देखेंगे और ज्यादा से ज्यादा वोट इनैलो प्रत्याशी का डलवाने के लिए जी-तोड़ मेहनत करेगें। आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रदीप चौधरी ने अपने लिए वोट की अपील करते हुए कहा कि आज कांग्रेस के कुशासन को उखाड़ फैंकने के लिए हमें एकजुटता के साथ विरोधी दलों को मात देनी होगी और मन  से विरोधियों की कमजोरी भी निकालनी होगी। हमें उनकी कमजोरी से मतलब नही, बल्कि हमें अपनी मजबूती के लिए काम करना होगा। वहीं सभा में पंजाब सरकार में सीपीएस एनके शर्मा ने कहा कि सरदार प्रकाश सिंह बादल की नेक सोच से आज पंजाब तरक्की की बुलंदियां छू रहा है परंतु मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की गलत व जनविरोधी नीतियों के चलते आज प्रदेश आर्थिक रूप से कमजोर हो गया है और हमें हरियाणा की तरक्की के लिए इनेलो पार्टी के लिए प्रचार कर हर वोट इनैलो प्रत्याशियों को डलवाने के लिए प्रयास करने होंगे। इस दौरान सरदार भगत सिंह ने सभा में ऐलान करते हुए कहा कि चौ. देवीलाल ने प्रदेश में बहुत विकास किया और इनेलो की नीतियों से प्रभावित होकर आज वो खुद, पत्नि रूबी भगत, बेटा विक्रमजीत, पूर्व सरपंच मास्टर प्रकाश सिंह व अन्य समर्थकों सहित इनेलो में शामिल होने की घोषणा करते है। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कालका मेन बाजार में पार्टी कार्यालय का भी शुभारंभ किया, वहीं प्रदीप चौधरी ने पिंजौर में पार्टी कार्यालय खोला। 

इस अवसर पर एडवोकेट सुशील गर्ग, उजाला बक्षी, जिला प्रधान दीनानाथ शर्मा, रामप्रताप भौंरियां, मान सिंह चरनियां, रविन्द्रपाल मैहता, जरनैल सिंह, सतिन्द्र टोनी, महेन्द्र लाकड़ा, लाभ सिंह, सदरू खान, गफूर मोहम्मद, रूलदू कोना, शेर सिंह लबाना, अमन जैलदार, सरपंच जसबीर, पोला नानकपुर, महेश शर्मा, बंता सिंह, गुरिन्द्र चौधरी, रामपाल व रोशन खेड़ावाली, गुरभाग धमाला, जगमोहन चंदेल, मामचंद, सिदार्थ, स दलजीत सिंह सहित अनकों लोग उपस्थित सभा में मौजूद थे।